5 Dariya News

पीआरटीसी के चालक मनजीत सिंह को कोरोना शहीद ऐलान करे सरकार-भगवंत मान

कोरोना योद्धाओं के लिए ऐलानी 50 लाख रुपए की सहायता राशि तुरंत की जाए जारी

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Apr-2020

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने पीआरटीसी के चालक मनजीत सिंह को कोरोना जंग का ‘शहीद’ करार देते हुए पंजाब सरकार से उसके परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग की है, क्योंकि मनजीत सिंह जब कोरोना वायरस के कारण श्री हजूर साहिब में फंसे श्रद्धालुओं को पीआरटीसी की बस में लेकर जा रहा था तो रास्तो में उस की मौत हो गई।‘आप’ संसद ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार पर ‘कोरोना योद्धाओं’ को 50 लाख रुपए के बीमा कवर के ऐलान से 10 दिनों में ही पलटने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अगले 48 घंटों के अंदर-अंदर चालक मनजीत सिंह के परिवार को पूरी 50 लाख रुपए की सहायता राशि न ऐलानी तो आम आदमी पार्टी ‘मजदूर दिवस’ पर 1 मई को घरों में बैठ कर ही राज्य स्तरीय रोष प्रकट करने के लिए मजबूर होगी।भगवंत मान बुद्धवार को वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा मीडिया के रूबरू हुए। भगवंत मान ने बताया कि वह निजी तौर पर पिछले 2 दिनों से मुख्य मंत्री दफ्तर और मुख्य सचिव पंजाब को इस बारे अपीलें कर रहे हैं, कि सरकार की तरफ से मनजीत सिंह के परिवार के लिए ऐलानी गई 10 लाख रुपए की सहायता राशि न केवल पीडि़त परिवार के साथ बेइन्साफी है, बल्कि इस के साथ कोरोना के विरुद्ध फ्रंट लाइन में खड़े हो कर लड़ रहे डाक्टरों, नर्सों, मल्टीपरपज़ हैल्थ वर्करों, एंबुलेंस चालकों, आशा और आंगणवाड़ी वर्कर, सफाई कर्मिर्यों, पुलिस और प्रशासनिक आधिकारियों-कर्मचारियों, बिजली कर्मियों, मंडियों में डयूटियां दे रहे कर्मचारियों समेत फील्ड ड्यूटियां दे रहे समूचे स्टाफ का मनोबल टूटेगा, कि खुदा न करे अगर उनके साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो सरकार उनके परिवारों की मदद से भी भाग सकती है।भगवंत मान ने कहा कि सरकार को ‘कोरोना योद्धाओं’ का भरोसा जीतने और मनोबल ऊंचा रखने के लिए न केवल चालक मनजीत सिंह के परिवार को तुरंत 50 लाख रुपए की राशि का ऐलान करना चाहिए, बल्कि कोरोना के विरुद्ध फील्ड में लड़ रहे योद्धाओं के लिए कैटागिरीवाइज नोटिफिकेशन जारी करनी चाहिए जिसमें कोई दुविधा न रहे।भगवंत मान ने पत्रकारों समेत किसानों, मजदूरों, आढतियों और समाज सेवा में जुटे योद्धाओं को भी विशेष बीमा कवर अधीन लाने की मांग की।एक सवाल के जवाब में मान ने बताया कि यदि पहली मई तक सरकार ने मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए की राशि न ऐलानी तो वह (खुद मान) समेत पार्टी के सभी विधायक, नेता और वर्कर-समर्थक अपने-अपने घरों के बाहर काली पट्टी बांध कर ‘मैं भी मनजीत सिंह हूं’ तख्ती पकडक़र रोष जताऐंगे।