5 Dariya News

कोविड फंड में खुलकर अंशदान कर रहे हैं लोग : गोविंद सिंह ठाकुर

क्लाथ और छियाल वासियों ने कोविड फंड में दिए 25 हजार

5 Dariya News

मनाली 25-Apr-2020

मनाली विधानसभा क्षेत्र से लगातार अनेक संगठन और लोग कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोविड फंड में अंशदान कर रहे हैं। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को शनिवार को कोरोना महामारी से निपटने के लिए और जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु ग्राम कमेटी क्लाथ और छियाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 में 20,000 तथा पीएम केयर्स में 5500 रुपये के चैक भेंट किए।’गोविंद ठाकुर ने दोनों ग्राम कमेटियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुण्य कार्य के लिए किया गया अंशदान कोरोना संकट के दौरान गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सहायक सिद्ध होगा।