5 Dariya News

डेराबस्सी फ्लाइओवर पर हादसे में बाल बची लड़की चालक, कार क्षतिग्रस्त

5 Dariya News/ (गुरमिंदर सिंह)

डेराबस्सी 25-Apr-2020

अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर डेराबस्सी फ्लाइओवर पर शनिवार दोपहर एक कार हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मोहाली की एक लड़की चला रही थी जिसे हादसे में मामूली चोट आई है। तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गई। लड़की को इंडस अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि पुलिस मामले की प ड़ताल कर रही है। जानकारी कार में लड़की अकेली थी जो दिल्ली से मोहाली लौट रही थी। हादसे के बाद कार के दो टायर फट गए जबकि इंजन का हिस्सा चकनाचूर हो गया। बता दें कि डेराबस्सी रेलवे ओवरब्रिज की रिपेयर के चलते ओवरब्रिज समेत डेराबस्सी फ्लाइओवर पर कुछ दिनों से एकतरफा डबल लेन में ही दोनों ओर का ट्रैफिक चलाया जा रहा है।