निरंकारी मिशन के वोलंटियर द्वारा स्वेइक्षा से 20 यूनिट रक्तदान किया गया
5 Dariya News/(अजय पाहवा)
लुधियाना 24-Apr-2020
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन हर वर्ष 24 अप्रैल को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद द्वारा मानव एकता दिवस के रूप में मनाता आ रहा है | यह दिन निरंकारी मिशन में निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी तथा और अनेकों ऐसे महात्माओं को समर्पित होता है जिन्होंने मानवता की सेवा और मानव एकता के लिए अपना बलिदान दिया | विश्व भर में जहाँ आज लोगों में कोरोना वायरस के कारन डर और भय है, वहीँ सतगुरु की कृपा से अनेकों सेवादार सवेइच्छा ने यहाँ रक्तदान किया गया।वहीं निरंकारी मिशन के सेवादारों ने सरकार द्वारा दिए दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए रक्तदान किया | वहीं श्री एच एस चावला जी ( मैम्बर इंचार्ज ब्रांच एडमिन पंजाब एवं चंडीगढ़) ने सभी को आशीर्वाद दिया और सरबत के भले की कामना की | उन्होंने बताया कि यह रक्तदान शिविर सिविल हस्पताल लुधियाना के माहिर डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ की देख रेख में इस कैम्प का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन भारत नगर चौंक में किया गया |