5 Dariya News

विश्वास फाऊंडेशन ने जिला प्रशासनिक परिसर सेक्टर 76 मोहाली में 250 राशन की किट्स सौंपी

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 23-Apr-2020

विश्वास फाऊंडेशन ने संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पे गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से कोरोना महामारी के मद्देनजर खाने-पीने से असहाय गरीब लोगों को खाना पहुंचाने की मुहिम जारी रखते हुए वीरवार को जिला प्रशासनिक परिसर सेक्टर 76 मोहाली में 250 राशन की किट्स दीं। इसमें पांच किलो आटा, घी, दाल, चावल, नमक, हल्दी, मिर्च वगैरह रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान है। ये किट्स विश्वास फाऊंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने जिला प्रशासनिक परिसर में कार्यरत असिस्टेंट कमिश्नर श्री यशपाल शर्मा को सौंपी। इनके साथ साथ संस्था से ऋषि सरल विश्वास, ऋषि विकास विश्वास व् शिशुपाल पठानिया भी मौजूद रहे।