5 Dariya News

डेराबस्सी फेडरल मीट प्लांट ग्रुप द्वारा पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 लाख व रेड क्रॉस सोसाइटी को 5 लाख

अलग-अलग राहत कोष में दिए कुल 48 `लाख

5 Dariya News (गुरमिंदर सिंह)

डेराबस्सी 09-Apr-2020

डेराबस्सी में कोरोनावायरस के कारण लगे कर्फ्यू में जहां अलग-अलग संस्थाएं अपना योगदान दे रही हैं वहीं डेराबस्सी स्थित फेडरल मीट प्लांट भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रही है। मीट प्लांट की तरफ से आज पंजाब रेड क्रॉस को 5 लाख रुपए व पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 11 लाख रुपए भेंट किए गए। इससे पहले भी उक्त मीट प्लांट द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 लाख व यूपी राहत कोष में 11 लाख रुपए की राशि भेंट की गई थी। उक्त कंपनी  आगरा के मोहम्मद कामिल कुरेशी  और मोहम्मद कामिल बंटी से संबंधित है।फेडरल कंपनी के महाप्रबंधक पी एम हामिद ने बताया कि उक्त राशि  कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए हमारी तरफ से एक छोटा सा प्रयास है। फेडरल एग्रो इंडस्ट्रीज ग्रुप की पेरेंट बॉडी  एच एम ए एग्रो इंडस्ट्रीज  ने आज डेराबस्सी के गांव बेहड़ा और फतेहपुर में कुल 122 सूखे राशन के सामान की  किट बना कर दिए गए। प्रत्येक पैकेट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 5 किलो चीनी, 1 किलो रिफाइंड, 2 किलो मिक्स मसाले और 5 किलो मिक्स दाल का पैकेट कंपनी द्वारा तैयार करके दिया गया है।कंपनी द्वारा गांव बेहड़ा में 51 किट साथ में 2 क्विंटल चावल लंगर के लिए और गांव फतेहपुर में 71 सूखे राशन की किट दी गई। उन्होंने कहा है कि हम  देशवासियों को देश सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मियों के साथ ही सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहिए जो कि इस मुश्किल घड़ी में भी परिवार को छोड़ देश सेवा में लगे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जनता से एक अपील भी की है कि सभी लोग अपने घरों में रहे। लॉक डाउन का पूरी तरीके से पालन करें। उन्होंने यह भी कहा है कि यह महामारी अस्थाई है हम लोग संयम और आत्मानुशासन से शीघ्र ही इस पर विजय पा लेंगे। देश एक अल्पविराम के बाद फिर से आगे बढ़ेगा और हम सब इसके साक्षी ही नहीं, सहभागी भी बनेंगे।