लाभार्थियों को ही घरों में ही निर्विघ्न मुहैया करवाई जा रही है पेंशन : डिप्टी कमिश्नर
कहा, जिला वासियों को सुविधाओं के पक्ष से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी
5 Dariya News
होशियारपुर 07-Apr-2020
कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए लगाए कफ्र्यू के दौरान पंजाब सरकार के निर्देशों पर जहां जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को हर तरह की सुविधा घरों में ही मुहैया करवाई जा रही है वहीं बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों के लाभार्थियों को इस नाजुक दौर में घरों में ही पेंशन की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जारी बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों के लाभार्थियों को बैंकों व डाक विभाग के माध्यम से घरों में ही निर्विघ्न पेंशन मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन देने के लिए घरों में जाने वाले कर्मचारियों को सामाजिक दूरी बरकरार रखने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।अपनीत रियात ने बताया कि कफ्र्यू के दौरान जिला वासियों को जरुरी सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां करियाने की जरुरी वस्तुएं व दवाईयां होम डिलीवरी के माध्यम से घरों में ही पहुंचाई जा रही है वहीं फल-सब्जियां रेहडिय़ों के माध्यम से के घरों में जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या आने पर जिला कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बता सकता है। उन्होंने कहा कि पोस्ट आफिस के सीनियर सुपरिटेंडेंट श्री मंदिर राणा के नेतृत्व में डाक विभाग के 404 कर्मचारियों की ओर से भी घर-घर पेंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता के 1,33,978 लाभार्थी हैं, जिनमें बुढ़ापा पेंशन के 77,868, विधवा 30,498, आश्रित बच्चे 11,957 व दिव्यांग 13,655 लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें देहाती क्षेत्र में बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों के 1,12,150 लाभार्थी हैं।