5 Dariya News

कोविड-19 के पैदा हुए हालातों के दौरान वन मंडल पठानकोट कर रहा है विशेष यत्न

आवश्यक वस्तुएँ घर-घर पहुँचाने के लिए ब्लॉक धार कलां के हरेक गाँव में 2-2 वॉलंटीयर कर रहे हैं सहायता

5 Dariya News

पठानकोट 05-Apr-2020

कोविड-19 से पैदा हुए हालातों और कफ्र्यू के दौरान वन मंडल पठानकोट विशेष यत्न कर रहा है। वन मंडल के अधिकारी /कर्मचारी जहाँ सामाजिक दूरी वाले नियम को अपनाते हुए लोगों को आवश्यक सेवाएं मुहैया करवाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं समाजसेवी संस्थाओं के साथ निजी स्तर पर संबंध कायम करके कोरोना के कारण खड़ी हुई इस आपातकालीन स्थिति में मानवता के कल्याण में अपना योगदान दे रहे हैं।कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालातों को देखते हुए वन मंडल अधिकारी, पठानकोट डॉ. संजीव कुमार तिवारी ने डिप्टी कमिश्नर, पठानकोट को ब्लॉक धार कलां की बतौर नोडल अफ़सर जि़म्मेदारी देने की स्वयं विनती की थी। यह जि़म्मेदारी मिलने के बाद में श्री तिवारी ने ब्लॉक धार कलां के गाँवों में आवश्यक सेवाओं को लोगों के घर तक पहुँचाने के लिए एक मॉडल तैयार किया, जिसके अंतर्गत किराने वाले, दूध वाले, दवाओं वाले, सब्जियों वाले आदि की लोकल स्तर पर पहचान की। उन्होंने ज़रूरी वस्तुओं को लोगों तक पहुँचाने में मदद करने के लिए हरेक गाँव के कम-से-कम 2 वॉलंटियरों को तैयार किया, यह वॉलंटियर अपनी खुशी से माँग के अनुसार ज़रूरी वस्तुएँ घर-घर पहुँचाने में मदद करते हैं। यह वालंटीयर जहाँ सामाजिक दूरी के नियम को अपना रहे हैं, वहीं गाँव के ही निवासी होने के कारण हर घर तक ज़रूरी वस्तुएँ पहुँचाने में भी आसानी होती है। इस मॉडल के अच्छे नतीजों को देखते हुए श्री तिवारी ने इसको पूरे जि़ले में लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर, पठानकोट को अवगत करवाया है।विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ब्लॉक धार कलां में गरीबों और जरूरतमंद लोगों की पहचान करके उनको मुफ़्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है। इस मकसद के लिए वन विभाग की गाड़ीयाँ और विभागीय स्टाफ की मदद ली जा रही है।वन मंडल, पठानकोट ने सैल्फ हेल्प ग्रुप और विलेज फॉरेस्ट कमेटी के द्वारा कपड़े के मास्क तैयार करके जि़ला प्रशासन को बहुत सस्ते दाम पर मुहैया करवाने का भी प्रबंध किया गया है। इनको कपड़े के 10 हज़ार मास्क तैयार करने के लिए ऑर्डर दिया गया है, जो कि जि़ला प्रशासन को बहुत सस्ते आम पर मुहैया करवाए जाएंगे।