5 Dariya News

समाज को निरोग रखने में डाक्टर की तरह ही भूमिका निभा रहे हैं सफाई कर्मचारी : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने सफाई कर्मचारियों को बांटे मास्क, सेनेटाइजर, साबुन व दस्ताने

5 Dariya News

होशियारपुर 27-Mar-2020

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि समाज को निरोग रखने में सफाई कर्मचारी भी डाक्टर की तरह ही भूमिका निभा रहे हैं। डाक्टर जहां बीमारी का इलाज करते हैं वहीं सफाई कर्मचारी बीमारी को फैलने से रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इस लिए वे इनके जज्बे को सलाम करते हैं। यह विचार उन्होंने आज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मास्क, साबुन, सेनेटाइजर व दस्ताने वितरित करते हुए रखे। उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में वे एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी ओर से जो सेवाएं दी जा रही है बहुत ही हिम्मत का कार्य है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कहा कि इस समय के दौरान उनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है और समाज की भलाई के लिए वे अपने काम को लगातार जारी रखे, उन्हें सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनको दिए जाने वाले दस्ताने वाशेबल है, इस लिए वे अपने काम के बाद इन्हें भी अच्छी तरह से साबुन से साफ करें। उन्होंने सभी कर्मियों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की भी अपील की है।कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने इस दौरान जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि हाथों को साफ रखे, हाथ समय-समय पर, साबुन व पानी से कम से कम २० सैकेंड तक साफ रखें या अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर का उपयोग करो, खांसी या छिंकते समय रुमाल यान टिशू से मुंह ढक कर रखो व यदि रुमाल नहीं है तो अपनी कुहनी को इक_ा कर मुंह ढके, उसके बाद साबुन से अच्छी तरह हाथों को धोएं। इसके अलावा अपनी आंखे, मुंह व नाक को छूएं। श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पिछले १४ दिनों में कोविड-१९ से प्रभावित क्षेत्र या प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वह अपने आप को घर में अलग रखे और इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को जरुर दें। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री बलबीर राज सिंह, एस.डी.ओ. श्री हरप्रीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री जनक राज के अलावा सफाई कर्मचारी मौजूद थे।