5 Dariya News

दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत 1325 गांवों में करवाया जा चुकी है रोगाणु मुक्त छिडक़ाव

पहले पढ़ाव के अंतर्ग जिले के सभी 1429 गांव किए गए हैं कवर: डिप्टी कमिश्नर

5 Dariya News

होशियारपुर 01-Apr-2020

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत आज 1325 गांवों में रोगाणु मुक्त छिडक़ाव करवाया जा चुका है व यह छिडक़ाव इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाव के अंतर्गत जिले के सी 1429 गांवों में रोगाणु मुक्त छिडक़ाव(सोडियम हाईपोक्लोराइट) करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गांवों के अलावा नगर निगम होशियारपुर में वार्ड स्तर पर छिडक़ाव किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के सभी नगर परिषदों में भी संबंधित कार्यकारी अधिकारियों के नेतृत्व में छिडक़ाव किया जा रहा है।श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए जिले में कफ्र्यू लगाया गया है, इस लिए हर व्यक्ति को इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां करियाने की जरुरी वस्तुओं को होम डिलीवरी के माध्यम से मुहैया करवाया जा रहा है, वहीं दवाईयां भी होम डिलीवरी के माध्यम से घरों में ही उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह रेहडिय़ों के माध्यम से फल व सब्जियों डोर टू डोर मुहैया करवाई जा रही है, ताकि जिला वासियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बहुत जरुरी है, इस लिए अपने आस-पास की सफाई बहुत जरुर है। उन्होंने अपील की कि आप को सुरक्षित रखने के लिए कफ्र्यू लगाया गया है, इसलिए कफ्र्यू का पालन यकीनी बनाया जाए।