विधायक पिंकी ने गांव करिया पहलवान को दी साढे़ 32 लाख रुपए की ग्रांट
कैप्टन सरकार की तरफ से फिरोजपुर के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए 2 करोड रुपए की ग्रांट जारी: विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी
5 Dariya News
फिरोजपुर 18-Mar-2020
ग्रामीण इलाकों के विकास की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने गांव करिया पहलवान को साढे 3200000 रुपए की ग्रांट वितरित की है। विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी ने गांव में पहुंचकर यहां लोगों से मुलाकात की और पंचायत को ग्रांट का चेक सौंपा।उन्होंने बताया कि 22.30 लाख रुपए की राशि यहां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की इमारत पर खर्च की जाएगी, जिससे स्कूल में नए क्लास रूम बनाए जाएंगे। इसी तरह 1000000 रुपए की ग्रांट गांव में पानी की निकासी और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहां की कैप्टन सरकार की तरफ से ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए फिरोजपुर को 2 करोड रुपए की ग्रांट दी गई है जिसे जल्द ही गांव गांव जाकर वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंड्स की बिल्कुल कमी नहीं है और गांव के विकास के लिए लगातार फंड्स से जारी किए जा रहे हैं।गांव के सरपंच बलकार सिंह ने बताया कि इस गांव में विधायक पिंकी की तरफ से ढेरों कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव में पार्क और इंटरलॉकिंग टाइलों के लिए 22 लाख रुपए की ग्रांट दी गई थी जिससे गांव में लोगों को सैर सपाटे के लिए एक बढ़िया बस मिला। अब फिर उनकी तरफ से साढे़ ₹3200000 की ग्रांट दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिए विधायक की तरफ से किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है क्योंकि इससे पहले गांवों के लिए इतनी बड़ी राशि जारी नहीं हुई।इस मौके पर गांव के सरपंच बलकार सिंह, सुखदेव सिंह गुरदीप कौर, गुरबचन कौर, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह बाठ, सुखविंदर सिंह अटारी गुरनब सिंह, कुलवीर सिंह सरपंच, अमर सिंह मौजूद थे।