5 Dariya News

स्वामी देवी दयाजी महाराज की 100 वीं जयंती पर विशाल योग सम्मेलन

5 Dariya News

मनीमाजरा 01-Mar-2020

मनीमाजरा स्थित शिवालिक एन्क्लेव में गुरुदेव स्वामी देवी दयाजी महाराज की 100 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। दो दिवसीय योग सम्मेलन 29 फ़रवरी और 1 मार्च को आयोजित किया गया। जिसमें शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक रूप से लोगों को प्रेरित किया गया। इस सम्मेलन में गुरु राम लालजी और प्रभु मूलख राज जी महाराज का गुणगान हुआ। इस योग सम्मेलन में चंडीगढ़ सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सभाओं से काफ़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।इस क्रम में मोतिया ग्रुप के डायरेक्टर एल सी मित्तल भी शामिल हुए, जिन्होंने सूत्र नीति, जलक्रिया एवं जलपान क्रिया का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में करनाल आश्रम की योग आचार्य देमंति शर्मा ने उपस्थित लोगों को ध्यान, प्राणायाम और गुरुजी के बारे में जानकारी साँझा की। मोतिया ग्रुप के डायरेक्टर एल सी मित्तल ने कहा, स्वामी देवी दयाजी महाराज की 100वीं जयंती के अवसर पर योग सम्मेलन में हिस्सा लेने पर बहुत ही गौरवान्वित महसूस हो रहा है। ऐसे में योग सम्मेलन के जरिए लोगों को योग से जोड़ना बहुत ही जरुरी है। 

आज की भागमभाग वाली जीवन शैली में लोग शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए यह सम्मेलन उन लोगों को प्रेरित करने के लिए किया गया।बता दे कि इस कार्यक्रम में मुक्तेश दीवान, दीपक गर्ग और राजीव तनेजा ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। भक्तगण भी इन भजनों का आनंद लेते हुए नज़र आए। साथ ही इस योग प्रदर्शनी में मदनलाल जिंदल, अमरीक सिंह, बलदेव राज आहूजा, सुरेंद्र शर्मा, सुमित कश्यप, राजकुमार गर्ग और चंडीगढ़ के अन्य योगियों ने विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर मुख्य वक़्ता व विशेष अतिथि हरियाणा योग फ़ेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार विज ने लोगों को जीवन में योग की अहमियत के बारे में समझाया और प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया।इस महत्वपूर्ण अवसर पर योग प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। जिसमें आचार्य जसराज, एस के गोयल, आर एल शर्मा और धर्मिंदर अबरोल शामिल रहे। वहीं योग प्रदर्शनी का संचालन सुनील कुमार गोयल ने किया।कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिव्य योग मंदिर में कई दशकों से निरंतर मुफ़्त योग सिखाया जा रहा है।