5 Dariya News

क्राफ्ट मेला 2020 तीसरा दिन : क्राफ्ट मेला पटियाला सहित आसपास के लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

मेले में इतिहासकारों ने विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों के बारे दी जानकारी

5 Dariya News

पटियाला 24-Feb-2020

शहर के शीश महल में पिछले 3 दिनों से लगे क्राफ्ट मेले में जहां पटियाला वासियों का मन मोहा है, वहीं मेले का आनंद लेने के लिए दूर-दराज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं क्राफ्ट मेले में जा लोगों ने फिल्मकारों की बनी वस्तुओं की खरीदारी की है, वहीं विद्यार्थियों को इतिहासकारों की ओर से विभिन्न राज्यों की लगी दुकानों पर ले जाकर उनकी संस्कृति बारे जानकारी दी जा रही है।इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास कम क्राफ्ट मेले की नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि मेले को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का स्रोत बनाने के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति से अवगत करवाने के लिए इतिहासकारों की ओर से मेले का विरासती टूर करवाकर विद्यार्थियों को जानकारी दी जा रही है।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज मेले में सुबह के समय शब्द गायक और गतका करवाया गया और बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो और समूह गायन की प्रस्तुति की गई। उन्होंने बताया कि आज विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को दर्शाते हुए दो थीम पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के पेंटिंग मुकाबले करवाए गए। इसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ प्रीति यादव ने बताया कि शाम के दौरान एनजेडसीसी के कार्यक्रम अधिकारी श्री रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में पंजाब पुलिस कल्चरल ग्रुप की ओर से प्रस्तुति की गई और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से आसाम का भोरताल, मणिपुर की माई भाई और बंग टा, मध्य प्रदेश का नरूटा,  ओडिशा का पाप डांस, राजस्थान का तेरहताली और उत्तराखंड का जौनसारी प्रस्तुत कर लोगों में समा बांधा गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों की ओर से हर रोज अपने राज्यों की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम समाना कम सहायक मेला अधिकारी श्री नमन मड़कन ने बताया कि क्राफ्ट मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन की और से पूरे प्रबंध किए गए हैं और प्रोफेसर गुरबखशीश सिंह अंटाल के नेतृत्व में वॉलिंटियर्स की ओर से अपनी सेवाएं प्रस्तुत की जा रही है।