क्राफ्ट मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का लिया आनंद
4 नाटकों का हुआ मंचन सामाजिक मुद्दों संबंधी लोगों को किया गया जागरूक -स्कूली विद्यार्थियों के हुए रंगोली मुकाबले
5 Dariya News
पटियाला 23-Feb-2020
पंजाब सरकार की ओर से पटियाला के शीश महल में लगाए गए क्राफ्ट मेले के दूसरे दिन पटियाला सहित दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए लोगों ने मेले का आनंद लिया और खरीदारी की। मेले में आज नटास की ओर से 4 नाटकों का मंचन किया गया, जिनमें लोगों को सामाजिक मुद्दों संबंधी जागरूक किया गया। वहीं उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र की ओर से विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया गया।क्राफ्ट मेले की नोडल अधिकारी व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि 5 मार्च तक चलने वाले इस क्राफ्ट मेले में जहां दूसरे दिन लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी की। वहीं भारत के विभिन्न राज्यों के खाने व लोक नृत्यों का आनंद भी लिया। इसी क्रम में बच्चों ने भी झूलों का खूब लुत्फ उठाया।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज मेले में नटास की ओर से मातृभाषा को समर्पित प्राण सभ्रवाल की टीम ने सुक्खी कुख, अवेसले युद्धों की नायिका, कीरत सत्कार और बिचारी मां, नाटकों का मंचन किया गया। पंजाब पुलिस कल्चरल ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से आसाम का बरदोसिखला और परंपरागत साज पेपा बदन, मणिपुर की रासलीला और बंग टा, ओडिशा का दाल खाई, राजस्थान का तेरहताली, उत्तराखंड का जौनसारी की प्रस्तुति करके लोगों का मन मोहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों की ओर से रोजाना अपने राज्यों की प्रस्तुतियां की जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम समाना कम सहायक मेला अधिकारी श्री नमन मड़कन ने बताया कि क्राफ्ट मेले में हरियाणा की जोगी बीन, बहरूपिया, सीढ़ी पर चढ़ने वाले, सेल्फी प्वाइंट, किड्स प्वाइंट सहित कई अन्य दिलकश मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस क्राफ्ट मेले में देशभर से 200 से अधिक शिल्पकार पहुंचे हैं, जो अपने-अपने राज्यों की प्रसिद्ध वस्तुएं पटियाला वासियों को मुहैया करवा रहे हैं। इस मौके एनजैडसीसी के कार्यक्रम अधिकारी श्री रविंद्र शर्मा, डॉ. स्वराज सिंह, गुरचरण सिंह बराड़, हरदीप अरदीस, प्रवेश कुमार, सुभाष कुमार, प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल सहित बड़ी संख्या में वालंटियर उपस्थित रहे।