5 Dariya News

शहीद बेअंत सिंह की जयंती पर रवनीत बिट्टू व वीरेश शांडिल्य ने दी श्रद्धांजलि

शांडिल्य बोले-बेंअत सिंह के कातिलों को कौम का हीरो बताने पर अकाल तख़्त के जत्थेदार पर हो मामला दर्ज

5 Dariya News

चंडीगढ़ 19-Feb-2020

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद सरदार बेअंत सिंह के 98वें जन्म जयंती पर शहीद बेअंत सिंह क पौत्र संसद रवनीत सिंह बिट्टू व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने सेक्टर-42 चंडीगढ़ स्थित शहीद बेअंत सिंह स्मारक स्थल में श्रधांजलि अर्पित की व शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किये। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने बेअंत सिंह के पौत्र व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू,बेअंत सिंह के पोते व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली को कहा की एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया व श्री हिन्दू तख़्त तन,मन,धन से बेअंत सिंह परिवार के साथ है और किसी भी शहादत को तैयार हैl वीरेश शांडिल्य ने इस मौके पर कहा की संसद परिसर में सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा लगनी चाहिए व पंजाब  के हर जिले में बेअंत सिंह चौक का निर्माण हो जहा बेअंत सिंह की प्रतिमा लगे। उन्होंने कहा कि शहीद बेअंत सिंह ने न केवल पंजाब के लिए, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए शहादत दी। वीरेश शांडिल्य ने स्मारक स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांग उठाई की कोटली जो की शहीद सरदार बेअंत सिंह का जन्म स्थान है वहा भी सरकार स्मारक बनाये और वहा बेअंत सिंह से संबधित जानकारियाँ उपलब्ध करवाई जाए। वही उन्होंने श्री अकाल तख़्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज होना चाहिए। शांडिल्य ने कहा बेअंत सिंह के कातिलों को कौम का हीरो कहकर जत्थेदार ने पंजाब व देश का माहौल खराब करने की साजिश रची है व हिन्दू-सिख भाईचारे को खंडित किया है व आतंकवाद को सरक्षण दिया है और युवा सिखों को भडका कर पुन: पंजाब का माहौल खराब किया जिससे एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व श्री हिन्दू तख़्त के सदस्यों की धार्मिक भावनायों को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा अगर कैप्टन सरकार ने इसपर कड़ी कारवाई न की तो वह अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे। इस अवसर पर डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया,कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,संजीव विक्टर,शिवरंजन,सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।