5 Dariya News

सरकार जम्मू-कष्मीर को खेलों का केन्द्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है : तलत परवेज

खेल महोत्सव 2020 को उद्घाटन किया

5 Dariya News

जम्मू 17-Feb-2020

केन्द्र के साथ राज्य सरकार जम्मू व कष्मीर में खेल ढांचागत सुविधाओं को बढाने और भविश्य में इसे खेलों का केन्द्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उच्च षिक्षा विभाग के सचिव तलत परवेज रोहेला ने आज उच्च षिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2020 का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।इस अवसर पर निदेषक कालेज यासीन अहमद षाह, उप सचिव उच्च षिक्षा विकास भगत, विभिन्न कालेजों के प्रिंसिपल एवं स्टाफ और छात्र उपस्थित थे।उभरते खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दर्षाने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर एक लाभकारी तरीके से प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आयोजकों की सराहना करते हुए सचिव ने कहा कि जम्मू व कष्मीर के हर एक नुक्कड और कोने में खेल ढांचागत सुविधाओं को बढाने हेतु प्रयास जारी हैं ।तलत परवेज ने खिलाडियों को सहायता प्रदान करने का आष्वासन भी दिया ताकि उन्हें राश्ट्रीय और अंतर्राश्ट्रीय स्तरों पर खेल और जम्मू व कष्मीर के लिए सम्मान लाने में सहायता मिल सके।उन्होंने कहा कि जम्मू और सांबा जिलों से 21 कालेज इस खेल महोत्सव में भाग ले रहे हैं जिनमें 2000 से अधिक छात्र षामिल हैं। इस महोत्सव में खो- खो, कबड्डी, वॅालीबाल, क्रिकेट, टेबल टेनिस आदि जैसे 16 प्रकार के विभिन्न खेल खेले जा रहे है।इसके उपरांत सचिव 11 और निदेषक 11 के बीच तीन ओवर का एक फ्रैंडली क्रिकेट मैच खेला गया ।