5 Dariya News

भाजपा केवल पार्टी मात्र नहीं है, यह एक सम्पूर्ण विचार है : राजीव बिन्दल

5 Dariya News

शिमला 11-Feb-2020

भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के जिला व मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आज भाजपा मुख्यालय दीपकमल में जिलाध्यक्ष रवि मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भजापा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल व प्रदेश सरकार में शिक्षा एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेषरूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में नवनियुक्त जिला व मण्डल के पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष से परिचय हुआ।बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा केवल पार्टी मात्र नहीं है, यह एक सम्पूर्ण विचार है। यह पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी द्वारा खड़ी की गई पार्टी है जिसके लिए सत्ता अंतिम लक्ष्य नहीं है तथा सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना तथा (अंत्योदय) अर्थात अंतिम व्यक्ति की सेवा कर उसे मुख्य धारा में जोड़ना है। जो पार्टी पं0 दीनदयाल जी तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा शुरू की गई थी उसे इस देश के राजनैतिक पुरोधा रहे अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण अडवाणी जी सरीके नेताओं ने आगे बढ़ाया तथा आज हमें गर्व है कि आज देश की इस पार्टी ने नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री तथा अमित शाह व जगत प्रकाश नड्डा जैसे नेता दिए हैं। 

यह गर्व का विषय है कि देश की जनता ने जो आशीर्वाद भाजपा को दिया है उसके अनुरूप ही प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 को समाप्त करना, तीन तलाक खत्म करना तथा प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर आदि बहुत सारे काम जो लम्बे समय से लटके हुए थे, को देश की जनभावना के अनुरूप ही पूर्ण किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अभी से ही 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए तैयार होने का आवाहन किया तथा शिमला की सभी सीटों पर विजय हासिल करने की रणनीति अभी से तैयार करने को कहा तथा कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार को भाजपा संगठन फिर से प्रदेश में बनाएगी।बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ता 2022 के चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें तथा जिला शिमला से 2022 के चुनाव में जिला शिमला की सभी सीटों पर विजय हासिल करनी है। उन्होनें सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-2 पहुंचाएं ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल सके। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।बैठक में श्री रूप दास कश्यप, रूपा शर्मा, शशि दत शर्मा, विजय ज्योति सेन, प्रमोद शर्मा, सभी मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी व मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।