पूर्व विधायक, कश्मीरी पंडित सभा, खेल हस्तियों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की
5 Dariya News
जम्मू 08-Feb-2020
पूर्व विधायक बनी जीवन लाल ललहाल ने आज उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें कोली-सिप्पी और गद्दी समुदायों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।पूर्व विधायक ने बनी निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न विकास मुद्दों को भी उठाया, जिनमें विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पर्यटक झोपड़ियों का निर्माण, नवरात्र त्योहारों के दौरान जोडियां माता और डौल्ला माता तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं षुरु करना, बनी में बस स्टैंड के निर्माण के अलावा उक्त निर्वाचन क्षेत्र में सड़क संपर्क और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करना शामिल हैं। ऑल जेएंडके गद्दी-सिप्पी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष परवीन ज़रियाल और जेएंडके सिप्पी-कोली एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम चंद भी पूर्व विधायक के साथ थे।कश्मीरी पंडित सभा (केपीएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसके अध्यक्ष केके खोसा के नेतृत्व में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के विभिन्न कल्याणकारी मुद्दों से संबंधित मांगों का एक ज्ञापन उपराज्यपाल को सौंपा, जिनमें विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए प्रधानमंत्री के रोजगार पैकेज को लागू करना और अन्य रोजगार के मुद्दे, तीर्थस्थलों की सुरक्षा, विस्थापित कश्मीरी पंडितों से संबंधित संपत्तियों का अतिक्रमण आदि शामिल हैं।फार्मास्युटिकल निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर में फार्मास्युटिकल उद्योग के विकास और मजबूती से संबंधित मुद्दों से अवगत करवाया।उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की और उन्हें वास्तविक मुद्दों की समीक्षा करने का आष्वासन दिया। इस बीच, वुषु के नेषनल चीफ कोच कुलदीप हांडू के साथ वाटर स्पोर्ट्स कीं नेषनल चीफ कोच सुश्री बिलकिस मीर ने उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर में खेल के विकास, खेल नीति को अपनाने और खेल को वर्गीकृत करने, खेलो इंडिया और एनएसडीएफ के तहत योजनाओं के कार्यान्वयन, केंद्रषासित प्रदेष में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना आदि से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया।उपराज्यपाल ने उनके साथ बातचीत करते हुए कहा कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर में खेलों के विकास की दिशा में काम कर रही है और उन्हें उनके द्वारा उठाये गये वास्तविक मुद्दों का समाधान करने का आष्वासन भी दिया।