5 Dariya News

लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करें : राजीव राय भटनागर

गांधीनगर, आरएस पुरा अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया

5 Dariya News

जम्मू 08-Feb-2020

उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने आज सरकारी अस्पताल गांधीनगर का दौरा किया और वहां दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।सलाहकार के साथ वित्तीय आयुक्त स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा अटल डुल्लू थे।सलाहकार ने अस्पताल में विभिन्न इकाइयों और वार्डों का निरीक्षण किया और उक्त वार्डों में भर्ती मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की।सलाहकार भटनागर ने मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के साथ बातचीत की।सलाहकार ने अस्पताल में बेड और दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की और इलाज के लिए ओपीडी में आने वाले मरीजों का विवरण भी मांगा।सलाहकार ने अधिकारियों को रोगियों को सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया कि चिकित्सा अधिकारी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहें।बाद में सलाहकार ने आरएस पुरा अस्पताल का भी दौरा किया और वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल में रोगी के अनुकूल माहौल बनाने पर जोर दिया, ताकि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार दिया जाए।सलाहकार ने आरएस पुरा अस्पताल के नए भवन परिसर का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर नए भवन से काम षुरु करने का निर्देश दिया ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके।