5 Dariya News

जीरकपुर फ्लाइंग हाई 3 से सुषमा ग्रुप ने भारत के गणतंत्र को किया सलाम

5 Dariya News

चंडीगढ़ 25-Jan-2020

पंजाब के प्रमुख रियल्टी के दिग्गज सुषमा ग्रुप ने 25 जनवरी को जीरकपुर में हर्षोल्लास से भारत का 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया। उत्सव के पिछले दो सत्रों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, इस वर्ष ग्रुप ने अपने मेगा पतंगबाजी के तीसरे सत्र के साथ भारत गणराज्य को सलाम किया ।यह कार्यक्रम जीरकपुर के पीआर-7 एयरपोर्ट रिंग रोड पर स्थित प्रोजेक्ट सुषमा इंपीरिया में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावनाओं को पुनर्जीवित करने और देश की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए किया गया। पूरे परिसर को तिरंगे की सजावट और देशभक्ति गाने के साथ सभी को देशभक्ति के माहौल में डूबा दिया। इस दौरान विभिन्न आकारों की त्रिकोणीय रंग की पतंगों को उड़ाया गया, जिन्होंने पूरे आकाश को सुंदर केसरिया, सफेद और हरे रंगों से भर दिया, ये रंग भारत की एकता, शक्ति और जीवंत संस्कृति को दर्शाते हैं। वहीं इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी के लगभग 300 लोग इस शानदार पतंगबाजी कार्यक्रम का हिस्सा बने।इस अवसर पर सुषमा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक मित्तल ने कहा, “हमें भारत का 71 वां गणतंत्र दिवस मनाने की बेहद खुशी है। गणतंत्र दिवस राष्ट्र के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जो स्वतंत्र भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करता है और ज़ीरकपुर फ्लाइंग हाई के तीसरे संस्करण के साथ हम भारत के गणतंत्र को सलामी देते हैं। भारत के संविधान के लागू होने के साथ, यह वह दिन है जब भारत का एक स्वतंत्र गणराज्य बनने का संक्रमण पूरा हो गया था।गणतंत्र भारत के सिद्धांत न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व हैं और यह त्योहार सामूहिक रूप से पूरे देश में लोगों द्वारा मनाया जाता है। भारत की समृद्ध संस्कृति विविधता में एकता दिखाती है और हम सुषमा ग्रुप में सिद्धांतों का पालन करते हैं और भारतीय संस्कृति के वास्तविक मूल्यों को अपनाते हैं और हर अवसर को एक साथ मनाते हैं”, उन्होंने आगे बताया।