5 Dariya News

केन्द्रीय जनजातीय मामलों कीं राज्यमंत्री रेणूका सिंह ने उपराज्यपाल से भेंट की

5 Dariya News

जम्मू 22-Jan-2020

केन्द्रीय जनजातीय मामलों कीं राज्यमंत्री रेणूका सिंह ने आज राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मु से भेंट की।राज्यमंत्री और उपराज्यपाल ने अनुसूचित जनजातीय समुदाय के एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों और इनके कल्याण के लिए जनजातीय मामले मंत्रालय द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में चर्चा की।