5 Dariya News

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उपराज्यपाल से भेंट की

5 Dariya News

जम्मू 22-Jan-2020

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मु से भेंट की।शेखावत और उपराज्यपाल ने जल संसाधनों के प्रबंधन, राश्ट्रीय जल नीति, भूतल जल विकास और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन से सम्बंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।उन्होंने एकीकृत जल प्रबंधन के बारे में भी चर्चा की जो पर्यावरण रखरखाव और निरंतर आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।उपराज्यपाल ने कहा कि जल निकायों का संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की स्थिरता का बहुत ही बडा महत्व है और वर्तमान सरकार इन सब संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।