सीजीसी लांडरा में उभरते उद्यमियों के लिए बूट अप कैंप का आयोजन किया गया
सीजीसी के छात्र पहले से ही 74 सफल स्टार्टअप चला रहे हैं
5 Dariya News
लांडरा 22-Jan-2020
सीजीसी लांडरा के चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल आफ एडमिनिस्ट्रेशन के वार्षिक उद्यमी कार्यक्रम बी स्टार्टर के आगामी 5वें सीज़न के लिए छात्रों के बीच उद्यमशीलता कौशल को बढ़ाने के लिए संस्थान में बूट अप शिविर का आयोजन किया गया। भारत के साथ साथ विदेश से बड़े लीडर्स और उद्यमि इस शिविर में शामिल हुए और उन्होंने इच्छुक उद्यमियों कोे अपना स्र्टाट अप विचार सांझा करने का अवसर दिया और उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया जिससे की सीजीसी लांडरा में 12 फरवरी 2020 को होने वाले बी स्टार्टर इवेंट के दौरान विशेषज्ञों से प्रतिक्रिया प्राप्त की जा सके। सीजीसी के छात्रों के द्वारा पहले से ही 74 सफल स्टार्टअप्स करोड़ो के टर्नओवर के साथ चलाए जा रहे हैं। सीजीसी लांडरा के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू तथा प्रेसीडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने बूट अप शिविर के दौरान बताया कि हम अपने छात्रों की और मदद करने के लिए समर्पित इन्कयूबेशन सेंटर के साथ आगे आ रहे है जिससे छात्रों के विचारों को अस्तित्व में लाया जा सके और सीजीसी उन्हें आर्थिक मदद के साथ साथ बुनियादी ढांचे में भी मदद करेगा।इस कार्यक्रम में सेबेस्टियन बुसौव, यूसीएलएल में व्याख्याता, बेल्ज़ियम, इकोनोमिक टाईम्स के द्वाारा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी की प्राप्तकर्ता - रितु सिंघल, आईपी सेवाओं में भारत के पशुपालन उद्यमी के प्रतिनिधि - डा श्रवेरा सिंह और प्रेरक अध्यक्ष राजन चैधरी उपस्थित हुए और साथ ही उन्होंने अपनी सफलता की कहानियां और मंत्र छात्रों के साथ सांझा की। इस बूट अप कैंप का उद्ेश्य छात्रों को बी स्टार्टर्स के लिए परिचित करना था और उन्हें व्यावहारिक एक्सपोज़र के साथ अपने अभिनव विचार को छूने का अवसर देना था। बी स्टार्टर एक नान प्राफिट आर्गनाईज़ेशन है जिसका उद्श्य लीडर्स और अनुयायियों के बीच अंतर बनाने में सहायता करना और मदद करना है जो विचारों और नवाचार के मामले में दुनिया का नेतृत्व करता है। यह एक अभ्यास है जिसमें छात्र एक पूरे दिन के कार्यक्रम के लिए विचारों को तैयार करने, टीमों के गठन और स्टार्ट कंपनियों के लिए एक साथ आ रहे हैं।