5 Dariya News

गणतंत्र दिवस पर नशा मुक्ति का संदेश देंगे धावक

26 जनवरी को हो रहा है आयोजन, कई राज्यों के सैकड़ों धावका होंगे शामिल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 22-Jan-2020

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए गिल्को ग्रुप और अर्बन डाइव इवेंट्स 26 जनवरी को पंजाब विंटर हॉफ मैराथन आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल, जम्मू, दिल्ली राज्यों से सैकड़ों धावक शामिल होंगे। इस मैराथन में 5 किमी,10 किमी, 21 किमी की कैटगरी बनाई गई है। इस खुली प्रतियोगिता में महिलाएं, पुरूष, बच्चें शामिल हो सकते हैं। जिनकी न्यूनतम आयु 10 वर्ष होगी।प्रतियोगिता का आयोजन एयरपोर्ट रोड स्थित सेक्टर 126 गिल्को पार्क हिल्स में होगा। इस प्रतियोगिता में 21 किमी की दौड़ सुबह 6 बजे, 10 किमी की दौड़ 6:40 और 5 किमी की दौड़ 7 बजे  होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले धावक 22 जनवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और 24 जनवरी तक ऑफलाइन करा सकते हैं। वहीं गोल्डन सिख के नाम से मैराथन रनर प्रख्यात एंबेसडर अमर चौहान 76 वर्षीय जिन्होंने अबतक दुनियाभर में 89 मैराथन पूरी करते हुए 78 गोल्ड मैडल जीत चुके हैं, वह इस मैराथन में शामिल होकर अपना 90 वाँ मैराथन पूरे करेंगे और इसमें इवेंट फेलिसिटेटर अल्ट्रा रनर सौरव कपूर शामिल होंगे।गिल्को ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तेजप्रीत सिंह गिल ने कहा, कि पूरे पंजाब में जिस तरह नशा फैला हुआ है, उस नशे को दूर करने के लिए गिल्को ग्रुप लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब विंटर हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। जो पूरे पंजाब में नशा मुक्ति पर संदेश देगी। जिसको लेकर आयोजकों और गिलको ग्रुप ने पूरी तैयारी कर ली है। हम उम्मीद करते हैं कि यह मैराथन लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेगी।अर्बन डाइव इवेंट्स के डायरेक्टर असीम गिरधर ने कहा 'यह मैराथन पंजाब के युवाओं को ड्रग्स से दूर कर के फिटनेस की ओर आकर्षित करने का एक छोटा सा प्रयास है। हम उम्मीद करते है कि लोग मैराथन में भाग लेकर इस पहल में हमारा सहयोग करेंगे।