5 Dariya News

दिव्यांगों, अनाथों और कमजोर वर्ग की सेवा करके राजनीति में नई छाप छोड़ रहे विधायक पिंकी

शहर के अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री से मिलवाकर अनाथ आश्रम के किचन के लिए दिलवाई 11 लाख रुपए की ग्रांट

5 Dariya News

फिरोजपुर 20-Jan-2020

फिरोजपुर के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी समाज के कमजोर वर्ग (दिव्यांग, अनाथ) की सेवा में जुटकर राजनीति में लगातार नई छाप छोड़ रहे हैं। शहर के सामाजिक संगठनों ने दूसरे रानजीतिक दलों व नेताओं को विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर वर्ग के लिए कदम उठाने की मांग रखी है।राधे-राधे वैल्फेयर सोसाइटी के प्रधान हर्ष हांडा और चंद्र मोहन हांडा, फिरोजपुर वैल्फेयर क्लब के राजेश मल्होत्रा, फिरोजपुर लंगर कमेटी से शैलेंदर लाहौरिया, अमित फाउंडेशन से विकास नारंग, सरबत दा भला सोसाइटी से मैडम शैली, मयंक फाउंडेशन से दीपक शर्मा, लाइव सेवर्स से प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि विधायक पिंकी लगातार बेसहारा, दिव्यांग व अनाथ लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।इन संगठनों ने कहा है कि पिछले साल विधायक परमिंदर सिंह पिंकी शहर के अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह से मिलाने ले गए थे और इन बच्चों की सीएम से मुलाकात करवाई। अनाथ आश्रम की किचन बनाने के लिए 11 लाख रुपए की ग्रांट भी दिलवाई, जिससे आज यहां ए.सी. किचन अनाथ बच्चों को खाना खाने के लिए उपलब्ध करवाई गई है। आज पूरे पंजाब में इस तरह की किचन उपलब्ध नहीं है।इसी तरह फिरोजपुर में पहली बार दिव्यांग लोगों के लिए स्पेशल कैंप लगाया गया, जहां फरीदकोट मेडीकल कॉलेज के एक्सपर्ट डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। जांच के बाद उन्हें मौके पर ही दिव्यांगता सर्टीफिकेट जारी किया गया। इस सर्टीफिकेट के जरिए वह विभिन्न सरकारी स्कीमों का लाभ लेने के योग्य बन गए, जिसमें फ्री सफर से लेकर कई तरह की सुविधाएं शामिल हैं। विधायक पिंकी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह से मुलाकात करके पूरे पंजाब में इसी तरह के कैंप लगाने की मांग रखी है ताकि राज्य के सभी 6.54 लाख दिव्यांगों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके।समाज सेवी संगठनों ने बताया कि विधायक पिंकी अकसर इस तरह के अनूठे प्रयास करते रहते हैं। शहर में होने वाले तमाम बड़े आयोजनों में वह अनाथ बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि लेकर जाते हैं। उन्हें मां-बाप की कमी महसूस न हो, इसलिए विधायक पिंकी इस तरह के प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज का कमजोर वर्ग हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर उनका पूरा ध्यान रखा जाए तो वह कई बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।