5 Dariya News

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए अरुण सूद और राष्ट्रीय परिषद् के लिए संजय टंडन ने भरा नामांकन परचा

नामांकन प्रक्रिया के पर्यवेक्षक सत्यकुमार के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष के लिए अरुण सूद ने भरा नामांकन पत्र, राष्ट्रीय परिषद् के लिए संजय टंडन ने भी भरा नामांकन पत्र

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Jan-2020

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन करवाने हेतु केंद्र नेतृत्व की और से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्यकुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया | उनके समक्ष आज चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व मेयर और वार्ड नंबर 8 के पार्षद अरुण सूद ने अपने नामांकन के 4 सेट भरे | इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद् के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने नामांकन के 3 सेट भरे |आज हुई नामांकन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए पार्टी के मीडिया इंचार्ज रविंदर पठानिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के पद के नामांकन हेतु पार्टी ने शाम 3 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया था | इस के साथ ही भरे हुए पर्चे की जांच के लिए और नामांकन वापिस लेने के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक का समय तय किया गया है |गौरतलब है कि उपरोक्त दोनों पदों के लिए केवल एक -एक व्यक्तियों ( प्रदेश अध्यक्ष के लिए अरुण सूद और राष्ट्रीय परिषद् के लिए संजय टंडन ) का परचा ही प्राप्त हुआ है | अब आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चुनाव करवाने और अध्यक्ष पद के लिए चुने गए उम्मीदवार के नाम की घोषणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जबकि कल होने वाली प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय सचिव वाई सत्यकुमार को सेह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है | उधर आज शाम को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अरुण सूद और राष्ट्रीय परिषद के लिए नामांकन भरने के समय  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमला शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, रामबीर भट्टी, भीमसेन अग्रवाल, प्रदेश चुनाव अधिकारी और महासचिव प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल, मेयर राजबाला मलिक, वरिष्ठ महापौर रविकांत शर्मा, पार्षद शक्तिप्रकाश देवशाली,प्रवक्ता और पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों,चंद्रावती शुक्ला, सुनीता धवन, हीरा नेगी, अनिल दुबे, कँवर राणा, शिप्रा बंसल, कार्यालय सचिव गजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष राज किशोर, रमेश निक्कू, राजेंद्र कौर रत्तू  सहित  पार्टी के प्रदेश पदाधिकरी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे |आज के कार्यक्रम में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और उमीदवार अरुण सूद ने आभार व्यक्त किया |