सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर व्यय होंगे 2520 करोड़: रमेश ध्वाला
40 करोड़ से संवरेंगी चंगर की सड़कें
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला 06-Sep-2012
प्रदेश में चालू वित्त वर्ष के दौरान सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर 2520 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है, जबकि देहरा उपमण्डल के चंगर क्षेत्र में सड़कों व पुलों के निर्माण पर 40 करोड़ रूपये से अधिक की राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रमेश ध्वाला ने ज्वालामुखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2 करोड़ 59 लाख रूपय की राशि से निर्मित अध्धे दी हट्टी सिहोरपांई सड़क का लोर्कापण करने के उपरान्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। ध्वाला ने बताया कि ज्वालामुखी विधान सभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टिहरी-दलोंह सड़क का निर्माण कार्य 326 लाख रूपये से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि लगड़ू से तली सम्पर्क मार्ग की दो करोड़ 84 लाख रूपये व्यय किए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र की 120 किलोमीटर लम्बी सड़कों को पक्का भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुडियां क्षेत्र में पानी की समस्या के निदान हेतु 14 करोड़ 21 लाख रुपए की पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र के 260 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे और इस योजना के तहत 11 पुरानी पेयजल योजनाओं का संवद्र्धन भी होगा।उन्होंने कहा कि तहसील खुंडिय़ा के चंगर क्षेत्र को 68 करोड़ की लागत से प्रदेश की महत्वकांशी कंगेहण पेयजल योजना से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे पहले ध्वाला ने ग्राम पंचायत गुरकाल में साढ़े तीन लाख की लागत से निर्मित शहीद शम्भू राम मैमोरियल द्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर लिंक मार्ग के लिए 2 लाख तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र गुरकाल के लिए साढ़े 9 लाख रूपए की राशि भी स्वीकृत करने घोषणा की। कार्यक्रम में महामंत्री बीडीसी अध्यक्षा रीना देवी, जिला परिषद सदस्य श्याम दुलारी, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनिता राणा भाजपा नेता कमल हमीरपुरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।