तलत परवेज ने ए.एस. कॉलेज में नव निर्मित सभागार का उद्घाटन किया
5 Dariya News
श्रीनगर 14-Jan-2020
सचिव उच्च शिक्षा तलत परवेज रोहेला ने आज श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज में क्लस्टर विश्वविद्यालय श्रीनगर के उपकुलपति प्रो. षेख जावेद और कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. बशीर अहमद राथर की उपस्थिति में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रीनगर के क्लस्टर विश्वविद्यालय के अन्य घटक कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने भाग लिया।सभागार का निर्माण 12.28 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर किया गया है और इसमें 500 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है। जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड सभागार के निर्माण के लिए निष्पादन एजेंसी रही है।इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तलत परवेज रोहेला ने सम्मेलनों, सेमिनारों और कार्यशालाओं के आयोजन के दिशानिर्देष पारित किये ताकि छात्रों में अनुसंधान और वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित किया जा सके, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में वृद्धि होगी। सचिव ने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए निष्पादन एजेंसी के प्रयासों को भी सराहा।कॉलेज के प्रिंसिपल ने सभागार के निर्माण के संबंध में सचिव का आभार व्यक्त किया।