5 Dariya News

ए.पी.आर.ओ. शाम सुंदर और टी.पी.ओ. मनजीत सिंह को गरिमापूर्ण विदायगी

एडिशनल डायरैक्टर सेनू दुग्गल द्वारा सेवामुक्त अधिकारियों का सम्मान

5 Dariya News

चंडीगढ़ 31-Dec-2019

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा आज ए.पी.आर.ओ शाम सुंदर और टी.पी.ओ. मनजीत सिंह को उनकी सेवामुक्ति पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई।आज यहाँ पंजाब भवन में रखे विदाई समागम के दौरान विभाग की एडिशनल डायरैक्टर श्रीमती सेनू दुग्गल ने सेवामुक्त अधिकारियों को सम्मानित किया और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। एडिशनल डायरैक्टर ने कहा कि विभाग उनके द्वारा निभाई गई सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री, पंजाब के एडिशनल डायरैक्टर (प्रैस) ओपिन्दर सिंह लांबा, डिप्टी डायरैक्टर (प्रैस) डॉ. अजीत कंवल सिंह हमदर्द, डिप्टी डायरैक्टर (इश्तिहार) रणदीप सिंह आहलूवालीया और डिप्टी डायरैक्टर (फील्ड) हरजीत सिंह गरेवाल ने शाम सुंदर और मनजीत सिंह को कुशल और समर्पित अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि सेवामुक्त अधिकारियों ने अपनी सेवाएं लगन और तनदेही के साथ निभाई है और विभाग में उनका योगदान प्रशंसनीय है। सेवामुक्त अधिकारियों ने अपने सभी सीनियर अधिकारियों और साथी कर्मचारियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर विभाग के कई सीनियर लोक संपर्क अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।