5 Dariya News

आरडीडी सचिव शीतल नंदा ने मिशन अंत्योदया, पीपीसी, पीएमएवाई की प्रगति की समीक्षा की

5 Dariya News

जम्मू 30-Dec-2019

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग कीं सचिव शीतल नंदा ने जम्मू संभाग के राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जैसे पांच जिलों के मिशन अंत्योदया (एमए) सर्वेक्षण, पीपल्स प्लान कैंपेन (पीपीसी), 14वें एफसी औार पीएमएवाई (जी) के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक विस्तृत बैठक बुलाई।बैठक में निदेशक ग्रामीण विकास विभाग सुदर्शन कुमार, निदेशक पंचायती राज जम्मू व कश्मीर मोहम्मद रफी, सहायक विकासायुक्त, जिला पंचायत अधिकारी (डीपीओ), ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।पीपीसी के कई मापदंडों पर प्रगति की समीक्षा करते हुए, सचिव ने जिला पंचायत अधिकारियों को जीपीडीपी पोर्टल पर उसी के संबंध में लंबित अपेक्षित जानकारी को तत्काल पूरा करने और अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने डीपीओ को प्रश्नावली के संकेतकों के अनुसार मिशन अंत्योदय प्रारूप को तुरंत भरने और अपलोड करने का निर्देश दिया।सचिव ने योजनाओं के निर्बाध संचालन, क्रियान्वयन और निगरानी के लिए वेब पोर्टल पर विभिन्न संकेतकों को अपलोड करने के लिए तय की गई समय सीमा को पूरा करने के लिए अधिकारियों पर बल दिया।सचिव ने जैव विविधता प्रबंधन समितियों के लिए पंचायत प्रस्तावों की प्रतियों को प्रस्तुत करने की स्थिति के अलावा, पंचायत घरों के निर्माण और नवीकरण पर भी प्रगति की मांग की।उन्होंने पांच जिलों में से प्रत्येक की पीएमएवाई (जी) के तहत भौतिक और वित्तीय प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवंटित लक्ष्यों के अनुसार घरों का निर्माण पूरा करने के लिए कहा।