केवीआईबी कीं वीसी उपराज्यपाल से मिलीं
5 Dariya News
जम्मू 27-Dec-2019
खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड कीं उपाध्यक्ष डॉ. हिना शफी भट्ट ने आज राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें जम्मू और कश्मीर में केवीआईबी के कामकाज के बारे में जानकारी दी।उपराज्यपाल और डॉ भट्ट ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में खादी और अन्य ग्राम उद्योगों के विकास और संचालन के लिए कारीगरों की क्षमता निर्माण, कार्यक्रमों के प्रचार और कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।उपराज्यपाल ने कहा कि खादी और अन्य ग्रामोद्योगों की गरीबों के बीच आत्मनिर्भरता बनाने और एक मजबूत ग्रामीण समुदाय के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है।