मेरे ऊपर लगे इल्जाम बिलकुल बेबुनिआद - मजीठीया
5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)
चंडीगढ़ 05-Mar-2014
पंजाब विधान सभा में शून्यकाल में विपक्षी नेता सुनील जाखड़ ने मंत्री अनिल जोशी पर चल रहे मुकदमे का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को जोशी को बर्खास्त करने के लिए कहा पर मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि अभी यह कोर्ट में विचारधीन है। मंत्री अनिल जोशी द्वारा स्पीकर की ईजाजत बगैर बार बोलने पर स्पीकर स. चरणजीत सिंह अटवाल ने उनको बगैर ईजाजत बोलने से मना किया और कहा कि मेंबर को सदन कि मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। जैसे ही सदन में स. विक्रम सिंह मजीठीया आए फिर से ड्र्ग का मुद्दा विपक्षी पार्टी की तरफ से उठाने पर उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी नेता श्री सुनील जाखड़ से कहा कि आपकी सरकार हमारे खिलाफ सी बी आई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को लगाती है। पर बीच में ही मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पहले राजयपाल के भाषण पर चर्चा क़र लें फिर ड्र्ग के मुद्दे को बाद में उठा लेना और आपके पास कोई भी ड्र्ग का माहिर हो वह इस मुद्दे पर बोल सकता है और साथ ही बादल साहिब ने हंसते हुए कहा कि हमारे ऊपर लगे इल्जामों को हमने ६ साल भुगता है और हम सभी ही उसमें बरी भी हुए पर इस परंपरा को हमें छोड़ना चाहिए और कहा कि लगता है सभी विपक्षी विधायक मेरे से सहिमत होंगे और कहा कि अखबार में किसी की भी खबर लगने से उसको गुनहगार नही कहा जा सकता स.विक्रम सिंह मजीठीया ने कहा कि मेरे ऊपर लगे इल्जाम बिलकुल बेबुनिआद है और हम सभी चने हुए नुमाइंदे है हमारे खिलाफ कोई ना कोई इल्जाम लगते ही है विपक्षी नेता को संबोधित करते हुए स.विक्रम सिंह मजीठीया ने कहा कि मुझे बताएं क्या कांग्रेस के नेताओं पर इल्जाम नही लगे क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर इल्जाम नही लगे पर बीच में ही स्पीकर ने शून्यकाल खत्म कि बात कह कर सभी को चुप करवाया।