उप्र में 17 जातियों को योजनाओं में 7. 5 फीसदी कोटा
5 दरिया न्यूज
लखनऊ 05-Mar-2014
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार ने राज्य में 17 अति पिछड़ी जातियों को 7. 5 फीसदी कोटा देने का फैसला किया है। कुल 30 विभागों की 76 योजनाओं में इन जातियों को विशेष कोटा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सपा हमेशा से इन जातियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ती आई है। आगे सपा इन्हें अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रयास तेज करेगी।जिन 17 अति पिछड़ी जातियों को कोटा दिया गया है उनमें कहार, धीमर, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, राजभर, बाधम, तुरहा, गोडिया, मांझी और मछुआ शामिल हैं।इन जातियों को ऊर्जा, लघु उद्योग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, विकलांग कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास, पर्यटन, चिकित्सा, सिंचाई और लोकनिर्माण जैसे 30 विभागों की 76 योजनाओं में कोटा मिलेगा।