5 Dariya News

पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा जनगणना 2021 की तैयारियों का जायज़ा

राज्य में जनगणना का पहला चरण 15 मई से 29 जून, 2020 तक होगा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 10-Dec-2019

पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने मंगलवार को यहाँ राज्य स्तरीय कोर्डीनेशन कमेटी में जनगणना-2021 की तैयारियों का जायज़ा लिया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जायेगी। पहले चरण अधीन 15 मई से 29 जून, 2020 तक घरों की गणना करने के साथ-साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अपडेट किया जायेगा। दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी, 2021 तक जनगणना की जायेगी और 1 से 5 मार्च 2021 तक सुधार किया जायेगा।प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रशासनिक इकाईयों की सीमाएं 31 दिसंबर, 2019 के बाद बढ़ाई नहीं जा सकेंगी। इससे राज्य में जनगणना 2021 मुकम्मल होने तक मौजूदा नगर पालिकाओं, गाँवों, तहसीलों, विकास ब्लॉकों, सब डिवीजनों, जि़लों आदि की सीमाओं में कोई भी बदलाव करने पर पाबंदी होगी।मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि मास्टर ट्रेनरों को मैगसीपा, चंडीगढ़ में 16 से 21 दिसंबर, 2019 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनगणना 2021 के फील्ड के कार्य के लिए जनगणना करने वालों और सुपरवाईजऱों जिनमें राज्य सरकार के अधिकारी, क्लर्क और अध्यापक, स्थानीय अथॉरिटी आदि शामिल हैं, की ड्यूटी लगाई जायेगी। उनको इस सम्बन्धी 4 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनगणना की प्रक्रिया को द्विभाषीय मोबाइल ऐप और पेपर फॉर्मेट की सहायता से पूरा किया जायेगा। घरों की सूची तैयार करने के समय मैप/जीओ-रैफरैंसिंग का प्रयोग करना भी विचाराधीन है।मुख्य सचिव ने जनगणना 2021 की रूप रेखा सम्बन्धी विचार-विमर्श किया और डिज़ाइन और तकनीकों में सुधार करने पर ज़ोर दिया गया जिससे जनगणना के अमल को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।इस मीटिंग के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वित्त कमिश्नर सीमा जैन, स्थानीय निकायों के प्रमुख सचिव ए. वेनू प्रसाद, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार, विशेष सचिव योजना डी.एस. मांगट और अतिरिक्त सचिव राजस्व कैप्टन करनैल सिंह भी उपस्थित थे।डायरैक्टर जनगणना पंजाब और चंडीगढ़ डा. अभिषेक जैन ने अग्रिम मुकम्मल की जाने वाली गतिविधियों बारे जानकारी दी। मीटिंग में ज्वाइंट डायरैक्टर मृत्युंजय कुमार और जनगणना विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।