5 Dariya News

अफगानिस्तानी एवं फिल्मी मॉडल हरियाणवी ड्रैस पहनकर चले ‘विरासत’ के रैम्प पर

‘विरासत’ हेरिटेज विलेज में हरियााणवी फैशन शो का आयोजन

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र 09-Dec-2019

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अंन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। फैशन शो में हरियाणवी लोकपरिधानों को पहनकर अफगानिस्तान के कलाकार मॉडल रैम्प पर चले। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दी है।उन्होंने बताया कि हरियाणवी लोकपरिधानों की लोकप्रियता युवाओं में बढ़ाने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज के मंच पर किया गया। इस फैशन शो में अफगानिस्तान के 6 मॉडल कलाकारों ने हरियाणवी लोकपरिधानों को पहनकर रैम्प पर वॉक की। इस अवसर पर दर्शकों का हुजूम हरियाणवी लोकपरिधानों को नये रूप में देखकर झूम उठा। इस अवसर पर हरियाणा के घाघरे, घाघरी, लैह, छायमा, दुकानिया, सौंपली, गरक्खी, धोती, कुरता, कुरती, चूंदड़ी, पगड़ी, लंबा कोट व धोती, कुरती व घाघरा, सपेरा डै्रस, बागड़ी डै्रस, विवाह में पहनने के लिए हरियाणवी दूल्हे एवं दूल्हन की ड्रैस को नये रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस शो के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी एवं हरियाणवी लोक परिधानों के प्रति आकर्षित अपनी संस्कृति से जोडऩा है।इससे पहले भी हरियाणवी फैशन शो के आयोजन किए गए हैं, लेकिन इस आयोजन में फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए मॉडलों ने भाग लेकर हरियाणा के लोकपरिधानों को नये रूप में प्रस्तुत किया। हरियाणवी फैशन शो में डॉ. बहाराम, अहमद मोहिब्बुलाह, मोहम्मद अली, ऐम्मालअहमदी, दिनेश मोहन, अन्जू, पूजा चौहान, कृष्ण, चंचल, तान्या, कुसुम, डॉ. आबिद, ममता, महेश शर्मा, किरन, श्याम लाल, कीर्ति, समनदीप, पवन जोशी, मोन्टी शर्मा आदि अनेक कलाकार हरियाणवी ड्रैस पहनकर रैम्प पर चले। इस अवसर पर हरियाणवी फैशन शो के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रो. कल्पना पूनिया, सुमित हिन्दुस्तानी, प्रकाश मलिक, सलीम हरियाणवी, हरिकेश पपोसा राजेश सहित सभी लोगों के योगदान को दर्शकों ने तालियों के माध्यम से खूब सराहना दी।