5 Dariya News

जीबीपी ग्रुप ने अपनी शाखा का जम्मू में किया शुभारंभ

5 Dariya News

जम्मू 09-Dec-2019

गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स जीबीपी ग्रुप, पंजाब के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर ने जम्मू के होटल रेडिसन ब्लू में शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कान्फेंस में अपनी जम्मू में शाखा के शुभारंभ की घोषणा की। ग्रुप ने अपनी उपलब्धि में एक ओर सफलता जोड़ ली। ग्रुप ने जम्मू से अपने ग्राहकों के साथ सीधे संपर्क करने के लिए ग्रीन बेल्ट रोड गांधी नगर में अपना बिक्री कार्यालय खोला है। कार्यक्रम में ग्रुप ने रियल एस्टेट क्षेत्र में होने वाले विकास और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में बात की। वहीं ग्रुप ने अपनी परियोजनाओं को भी प्रदर्शित किया और ट्राई सिटी में निवेश के प्रति लोगों को आमंत्रित किया।इसके  अलावा ग्रुप ने एक प्रस्तुति दी जिसमें कैसे ग्रुप उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में अपनी विस्तार योजना के साथ शानदार तरीके से ट्राइसिटी के बुनियादी विकास में योगदान दे रहा है। ग्रुप ने ट्राईसिटी की परिधि में हो रहे व्यापक इन्फ्राट्रक्चरल विकास के बारे में भी बात की और कैसे बेहतर कनेक्टिविटी के साथ चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की 24*7 कार्यक्षमता ने ट्राइसिटी की रियल एस्टेट को और बढ़ावा दिया, जिससे ट्राइसिटी की रियल एस्टेट में निवेश करने का यह आदर्श समय है। इसके साथ ही अपनी चल रही और आगामी परियोजनाओं के साथ ग्रुप ने 2022 तक क्षेत्र के परिदृष्य को बदलने का दृढ़ निश्चय किया है।जीबीपी ग्रुप पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपने उपलब्धियों का विस्तार कर रहा है और आगामी आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं के साथ पंजाब में लुधियाना  व नवांशहर, हिमाचल में शिमला और उत्तर प्रदेश के नोएडा में  साल 2022 में विस्तार करेंगे।जीबीपी ग्रुप के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने कहा, “जम्मू हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हम इस क्षेत्र में अपनी शाखा खोलने के लिए काफी उत्सुक हैं। इससे हमें यहां के लोगों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। जम्मू के लोग क्षेत्र से अधिकतम मांग के साथ अपना समर्थन देते रहे हैं। हम भविष्य में उनके निरंतर समर्थन के साथ-साथ बड़ी संख्या में निवेशकों के लिए तत्पर हैं।