सशस्त्र कल्याण कोष में उदारता से दान दें : जय राम ठाकुर
5 Dariya News
हमीरपुर 07-Dec-2019
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को उपायुक्त हरीकेश मीणा ने आज हमीरपुर में झण्डा लगाया।जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को इस कोष में उदारता से दान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कोष का उपयोग कार्यरत तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सशस्त्र कल्याण कोष में दान भी दिया।इस अवसर पर विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, नरेन्द्र ठाकुर और कमलेश कुमारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने भी कोष के लिए अपना योगदान दिया।