अंर्तराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामैंट -2019 : पटियाला के पोलो ग्राउंड में कबड्डी के हुए दो अंर्तराष्ट्रीय मुकाबले
आस्ट्रेलिया ने श्री लंका को हराया और न्यूजीलैंड ने कीनिया को किया पराजित -आस्ट्रेलिया 14 अंकों से और न्यूजीलैंड 9 अंकों के अंतर से विजेता रहा
5 Dariya News
पटियाला 06-Dec-2019
पंजाब सरकार के खेल विभाग की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे अंर्तराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामैंट -2019 के दो मैच पटियाला के राजा भालिन्दर सिंह खेल परिसर पोलो ग्रांउंड में हुए। पहले मुकाबलो में आस्ट्रेलिया की टीम ने श्री लंका को हरा कर और दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कीनिया को पराजित करके अपनी, विजय दर्ज की।दर्शकों के विशाल जनसमूह की मौजूदगी में हुए इन दोनों मुकाबलों में कीनिया और श्री लंकों के खिलाड़ियों की पंजाबियों के मातृ खेल कबड्डी प्रति रूचि आर्कषण का केंद्र बनी रही। आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला खासा सख्त रहा, जिसमें आस्ट्रेलिया ने 50-36 अंकों के साथ मैच में जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में कीनिया के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को पूरी टक्कर दी परंतु अंत में न्यूजीलैंड की टीम ने 46 -37 अंकों से यह मैच अपने नाम कर लिया।इस दौरान पंजाब के जंगलात, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्संख्यक मामलों के मंत्री स. साधु सिंह धरमसोत ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए खिलाड़ियों के साथ परिचय किया। उनके साथ हलका राजपुरा के विधायक स. हरदयाल सिंह कम्बोज, शुतराना के विधायक श्री निर्मल सिंह, घनौर के विधायक श्री मदन लाल जलालपुर, समाना के विधायक श्री रजिन्दर सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सिंडिकेट मैंबर स. हरिन्दरपाल सिंह हैरीमान, पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन श्री के.के. शर्मा, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति लैफ. जनरल (रिटा.) जे.एस. चीमा, पंजाब राज्य समाज भलाई बोर्ड की चेयरपर्सन श्रीमती गुरशरण कौर रंधावा, पंजाब गौ सेवा कमीशन के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर श्री योगिन्दर सिंह योगी, डिप्टी मेयर श्रीमती विनती संगर और अन्य शख्सियतें उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स. धरमसोत ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रफुल्लित करने की अपनी वचनबद्धता पूरी तरह निभाई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने नयी खेल नीति -2018 बनाई जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं, नकद पुरुस्कार और महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड स्पोर्टस खिलाड़ियों को दिए गए हैं, जबकि पटियाला में महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है।स. धरमसोत ने बताया कि श्री गुरू नानक साहब के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे इस अंर्तराष्ट्रीय कबड्डी टूरनमैंट में पहले स्थान पर आने वाली टीम को 25 लाख रुपए का नगद इनाम दिया जायेगा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश 15 लाख और 10 लाख रुपए की नगद इनामी राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा।जिक्रयोग्य है कि 1 दिसंबर से श्री सुल्तानपुर लोधी की धरती से शुरू हुए इस अंर्तराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामैंट -2019 के अन्तिम मुकाबले डेरा बाबा नानक साहब में खेले जाएंगे। इस टूर्नामैंट में मेजबान भारत सहित अमेरिका, कानाडा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कीनिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड की टीमें दो पूल में हिस्सा ले रही हैं। इस मौके प्रसिद्ध लोक गायक मुहम्मद इरशाद ने सांस्कृतिक प्रोगराम की दिलकश पेशकारी दी।इस अवसर कांग्रेस के शहरी प्रधान श्री के.के. मल्होत्रा, महिला कांग्रेस की शहरी प्रधान श्रीमती किरण ढिल्लों, स. रीतिन्दर सिंह रिक्की मान, मुख्य मंत्री के ओ.एस.डी. श्री रजेश कुमार, पदमश्री हरभजन सिंह, ओलम्पियन स. तरलोक सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित, नगर निगम की कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर, एस.एस.पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास डा. प्रीति यादव, डिप्टी डायरैक्टर खेल स. करतार सिंह, अर्जुन अवार्डी एस.पी. पलविन्दर सिंह चीमा, जिला खेल अफसर स. हरप्रीत सिंह हुन्दल सहित बड़ी संख्या में पटियालवी, खेल प्रेमी, विद्यार्थी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।