5 Dariya News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दैनिक समाचार पत्र प्रचण्ड समय का शुभारम्भ किया

5 Dariya News

शिमला 30-Nov-2019

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दैनिक समाचार पत्र ‘प्रचण्ड समय’ का शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाचार पत्र प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाचार पत्रों से हमें विश्व में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। इसी कारण इन्हें लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ कहा जाता है।जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि प्रचण्ड समय पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखेगा और प्रदेश के समाचारों को प्राथमिकता प्रदान करेगा।प्रचंड समय समाचार पत्र के सम्पादक अश्वनी वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण भानु, डा. शशि भूषण, अनिल किमटा, डी.डी. गुप्ता, अरविन्द कुमार सहित अन्य कई वरिष्ठ पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित थे।