उपराज्यपाल श्री वैष्णो देवी गुफा में पूजा अर्चना कर जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की
5 Dariya News
कटरा 26-Nov-2019
उपराज्यपाल, गिरीश चंद्र मुर्मु, जो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष हैं, ने आज श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में श्रद्धांजलि अर्पित की और जम्मू व कश्मीर में शांति, सद्भाव, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सिमरनदीप सिंह और उपायुक्त, रियासी इंदु कंवल चिब ने हेलीपैड में उपराज्यपाल की अगवानी की। प्रथम महिला स्मिता मुर्मु भी यात्रा के दौरान उपराज्यपाल के साथ थीं।अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान, उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों के साथ तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की।उपराज्यपाल को सीईओ ने श्राइन बोर्ड द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के अलावा, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगाए जा रहे प्रबंधों के बारे में जानकारी दी गई।