5 Dariya News

बठिंडा साइकलिंग ग्रुप व कार्ल्टन लंदन ने कराई बठिंडा पटिआला बठिंडा 300 किलोमीटर राइड

5 Dariya News

बठिंडा 26-Nov-2019

बठिंडा साइकलिंग ग्रुप व कार्ल्टन लंदन के सहयोग से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित बठिंडा से पटियाला तक 300 किलोमीटर की विशाल रैली करवाई गई। इस रैली में दिल्ली, अमृतसर, फरीदकोट, मानसा, संगरूर, बरनाला, फिरोजपुर, कोटकपूरा, गिद्दड़बाहा के साइकलिंग ग्रुप के राइडर्स ने हिस्सा लिया। इस राइड में खास बात यह रही कि इसमें जवानों के साथ साथ 65 वर्षीय सीनियर राइडर जनक सिंह राणा, गुरचरण सिंह, विनोद सेठ भी अमृतसर से पहुंच कर शामिल हुए। जबकि इसमें सुच्चा सिंह सरां के समेत 70 साइकल चालकों ने भाग लिया।यह रैली सुबह 6 बजे शहर की जीटी रोड से कंपनी के शोरूम से शुरू हुई। जिसको दविंदर, दीपक, डॉ. नागपाल, डॉ. अमृत सेठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मानसा, सुनाम, भवानीगढ़ से होते हुए पटियाला पहुंची वपटियाला से संगरूर, बरनाला, रामपुरा होते हुए वापिस बठिंडा पहुंच कर समाप्त हुई। राइड के दौरान इको व्हील मानसा साइकलिंग क्लब के मेंबरों ने रैली में भाग ले रहे सभी राइडरों को रोक कर मानसा में स्वागत किया और उनके लिए ब्रेकफास्ट का इंतजाम भी किया। साथ ही में रॉयल पैडलर्स संगरूर साइकलिंग क्लब ने भी रास्ते में रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया। इस राइड में सभी राइडर्स ने सही समय पर सफलतापूर्वक अपनी यात्रा समाप्त की।इस संबंध में प्रीत बराड़ ने बताया कि इस राइड का मुख्य उद्देश्य गुरु नानक देव जी के संदेशों व साइकलिंग को पूरे पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में संदेश देना है। उन्होंने सभी क्लब वालों को रैली में भाग लेने के लिए धन्यवाद कहा। इस रैली को सफल बनाने में मनोज कुमार शर्मा, अविनाश, एचएस साहनी, गुरुदेव गिल, हरमेल प्राण, संगीता सोढी, नवनीत, कृष्ण गर्ग, संजीव, उज्जवल, टेकचंद, जगपाल, दिनेश, अल्पना बढ़ियाल, साहिल, नरेंद्र सोनी आदि का सहयोग रहा। जिन्होंने हर किसी को अपने जीवन में साइकल चलाने के लिए प्रेरित किया।