सलाहकार शर्मा ने बिजली, शिक्षा, उद्योग क्षेत्र की समीक्षा की
क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की शीघ्र मुरम्मत के निर्देश दिये
5 Dariya News
श्रीनगर 25-Nov-2019
उपराज्यपाल के सलाहकार के.के. शर्मा ने आज ऊर्जा विकास विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की मुरम्मत सुनिष्चित करने के निर्देश दिये ताकि घाटी में बिजली आपूर्ति बढाई जा सके और उपभोक्ताओं को पर्याप्त रूप से उपलब्ध करवाई जा सके।सलाहकार ने यह बात हाल ही में भारी बर्फवारी के कारण क्षतिग्रस्त हुए बिजली के ढांचे और बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा करने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में कही।सचिव तकनीकी ऊर्जा, मुख्य अभियंता तथा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। सलाहकार ने अधिकारियों को यह सुनिष्चित करने के निर्देष दिये कि एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त ट्रासंमिषन टावरों की मुरम्मत की जाये ताकि अलस्टेंग-जेनाकोट ट्रांसमिशन पर चल रहा कार्य पूरा हो जाये। उन्होंने तकनीकी सचिव को इस प्रमुख कार्य की व्यक्तिगत निगरानी के निर्देश दिये।सलाहकार ने मुख्य अभियंताओं को एक समर्पित बिजली कटौती शडयूल बनाने और इस का प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये ताकि उपभोक्ताओं को बिजली कटौती केलैडर के बारे में जागरूक बनाया जा सके।इससे पूर्व सलाहकार ने शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की, जिसमें निदेशक स्कूली शिक्षा तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।सलाहकार ने सैमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, टीओटी का आयोजन करके शिक्षिकों की उचित क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ताकि उन्हें शिक्षण में आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूक बनाया जा सके।शिक्षा निदेशक ने सलाहकार को छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए की गई पहलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नये भर्ती किये गये शिक्षिकों तथा रहबर-ए-तालीम शिक्षकों को क्रैश कोर्स देने की प्रक्रिया जारी है।सलाहकार ने निदेशक उद्योग कश्मीर महमूद शाह के साथ घाटी के वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य से सम्बंधित बैठक भी की।सलाहकार ने औद्योगिक क्षेत्र मे विभिन्न पहलों में तेजी लाने के निर्देष दिये जिससे प्रषिक्षित और कौषल प्राप्त व्यक्तियों विषेशकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन भी सुनिष्चित होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं और उद्यमियों के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता भी पैदा की जानी चाहिए।