5 Dariya News

लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से रु हानी रंग में रंगा होशियारपुर

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित जिले में 2 दिन चलने वाले शो की कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने की शुरुआत

5 Dariya News

होशियारपुर 22-Nov-2019

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए गए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से होशियारपुर रु हानी रंग में रंग गया। दो दिन तक चलने वाले लाइट एंड साउंड शो के पहले दिन की शुरु आत आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने की। इस दौरान उनके साथ विधायक टांडा उड़मुड़ श्री संगत सिंह गिलजियां, विधायक शाम चौरासी श्री पवन कुमार आदिया, विधायक चब्बेवाल  डा. राज कुमार, विधायक मुकेरियां श्रीमती इंदू बाला, एस.एस.पी श्री गौरव गर्ग सहित अन्य गणमान्यों ने भी शो का आनंद उठाया।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु  नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रदेश में लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे हैं, जिसको प्रदेश वासियों की ओर से खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शो के माध्यम से गुरु  साहिब के धार्मिक सहनशीलता व भाईचारक  साझ कायम करने की शिक्षाओं के बारे में परिचित करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास के माध्यम से पंजाब सरकार की ओर से गुरु  साहिब के सर्व सांझीवालता का संदेश फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत ही गंभीरता से डिजाइन किया गया यह प्रोग्राम गुरु  साहिब के पानी, हवा व धरती को बचाने के सिद्धांत को भी रु पमान कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि गुरु  साहिब की ओर से समाज की एकजुटता का दिखाया सिद्धांत सामाजिक बुराईयों के खिलाफ हमेशा मानवता का मार्ग दर्शन करता रहेगा। उन्होंने पंजाब सरकार के प्रयास के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को भी सांय 6:15 बजे से 7:30 बजे तक व 7:45 बजे से 8:30 बजे तक दो शो होंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक जनता इस शो में शिरकत करें, शो में प्रवेश नि:शुल्क है।उधर आज सांय 6:15 बजे शुरु  हुए लाइट एंड साउंड शो ने संगत को आध्यात्मिकता के रंग में रंग दिया। रोशन ग्राउंड होशियारपुर में शुरु  हुए शो के पहले दिन ही संगत भारी संख्या में पहुंच कर अत्याधुनिक तकनीक व लेजर शो के माध्यम से गुरु  साहिब के जीवन, विश्व शांति, सरबत के भले के संदेश को रु पमान होते हुए देखा। इसके बाद दूसरा शो 7:45 बजे शुरु  हुआ जो कि 8:30 बजे तक चला। इस शो में भी बड़ी गिनती में संगत ने हाजरी भरी। इस शो के लिए स्थानीय लोगों व विशेषकर आस-पास के गांवों से आई संगत में बड़ा उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने परिवार सहित बड़ी गिनती में शिरकत की।इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह, एस.डी.एम. श्री अमित सरीन, नगर निगम कमिश्नर श्री बलवीर राज सिंह, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश डाबर, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद के अलावा अन्य सख्शियतें भी उपस्थित थे।