5 Dariya News

सुखना झील की फिज़ा में गुरू नानक के फलसफे की महक बिखेरता हुआ समाप्त हुआ दो दिवसीय फ्लोटिंग लाईट एंड साऊंड शो

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी, जुडिशियल, आई.ए.एस अधिकारी और आई.पी.एस अधिकारियों के परिवारों ने लगाई हाजिऱी

5 Dariya News

चंडीगढ़ 19-Nov-2019

श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और फलसफे को दिखाते हुए दो दिवसीय लाईट और साउंड शो ने दर्शकों को आलौकिक ईश्वरीय रंग में रंग दिया। यह शो चंडीगढ़ की सुखना झील पर आयोजित करवाया गया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी, जुडिशियल, आई.ए.एस अधिकारी और आई.पी.एस अधिकारियों के परिवारों ने हाजिऱी लगाई।इन दो दिनों के दौरान सुखना झील के आस-पास का वातावरण श्री गुरु नानक देव जी द्वारा बताए सर्व व्यापक प्यार, शान्ति, सांप्रदायिक सद्भावना, सामाजिक समानता, करूणा, मानवता और धार्मिक सहनशीलता के संदेशों से जगमगा उठा।इस शो के द्वारा एक परमात्मा, सर्व -शक्तिमान, समर्थ, सर्व- व्यापक, निराकार और अकाल पुरख के अनुभव को जीवंत किया गया। इस शो का हजारों की संख्या में पहुँचे लोगों ने श्रद्धा और नम्रता के साथ आनंद लिया।श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की याद में यह शो सुखना झील में पंजाब सरकार और य.टी. प्रशासन ने साझे तौर पर आयोजित किये।फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो एक अकेला ऐसा प्रयास है जो कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के श्रृंखलाबद्ध जश्नों के हिस्से के तौर पर आयोजित किया गया है।इन दो दिनों के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के हज़ारों लोग इस शानदार फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो का आनंद लेने के लिए सुखना झील पर एकत्रित हुए। दूसरे दिन भी इस विशाल प्रोग्राम को देखने के लिए एकत्रित हुए उत्साहित लोगों के साथ यह स्थान पूरी तरह भरा हुआ था।45 मिनट के इस आउटडोर लाईट एंड साउंड शो के दौरान कई पड़ावों वाली कहानी को रंग बिरंगी लाईटों और अति आधुनिक लेजऱ किरणों के साथ बहुत ही सुंदर ढंग से चित्रित किया गया। रंगीन प्रदर्शनी, रौशनी, अति आधुनिक लेजऱ तकनीकों और आवाज़ के ख़ूबसूरत सुमेल वाले उक्त शो ने गुरू नानक साहिब के जीवन, शिक्षाओं और फलसफे को सजीव रूप में पेश करके संगतों का मन मोह लिया।अब इस फ्लोटिंग मल्टीमीडिया शो का सैट जि़ला फिऱोज़पुर के हुसैनीवाला ले जाया जा रहा है जहाँ दो दिनों में चार शो आयोजित किये जाएंगे, इसके बाद जि़ला तरन तारन में चार दिनों के लिए और जि़ला गुरदासपुर में दो दिनों के लिए शो आयोजित किये जाएंगे।