5 Dariya News

मल्टीमीडिया फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो से निकली आलौकिक रौशनी से पूरी झील जगमगाई

पंजाब सरकार द्वारा यू.टी. प्रसाशन के सहयोग से सुखना झील में दो दिन करवाया जा रहा है फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Nov-2019

पंजाब सरकार द्वारा आज सुखना झील, चंडीगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अलग और अनोखे ‘मल्टीमीडिया फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो करवाया गया। गुरू नानक साहिब के जीवन और फलसफे से संगत को अवगत करवाने के लिए अति-आधुनिक तकनीक की सहायता से शानदार ढंग के साथ 45 मिनट के शो के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। रौशनी और आवाज़ के ख़ूबसूरत सुमेल वाले उक्त शो के दौरान गुरू नानक साहिब के सर्व-सांझेदारी, अहिंसा, शान्ति, भाईचारक सांझ, महिला सशक्तीकरण और कुदरत की सुरक्षा के संदेश को संजीव रूप में पेश किया गया। शो के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी द्वारा सामाजिक समानता के लिए किये गए प्रयासों संबंधी भी दर्शकों को अवगत करवाया गया, जिसका मौजूद हज़ारों संगतों ने बहुत ही नम्रता और श्रद्धा के साथ आनंद लिया।इस शो को देखने के लिए जहाँ हज़ारों की संख्या में लोग पहुँचे, वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पारिवारिक मैंबर, जुडिशियल, सिविल और पुलिस अधिकारी भी परिवारों सहित शो देखने पहुँचे।अति- आधूनिक तकनीक के द्वारा पेश किये गए फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो की पेशकारी के द्वारा चंडीगढ़ की सुखना झील गुरू नानक के रंग में रंग गई। रंग बिरंगी लाईटों और लेजऱ किरणों के द्वारा पानी में से निकली आलौकिक तरंगों और रोशनियों से पूरी झील और चौतरफा जगमगा उठा।चंडीगढ़ की धरती पर स्थित सुखना झील पर पहली बार अध्यात्मिकता की ऐसी धारा बही, जिसके आलौकिक प्रकाश ने पूरे चंडीगढ़ को गुरू के रंग में रंग दिया। मल्टीमीडिया लाईट एंड साउंड शो के दौरान गुरू साहिब के जीवन वृतांत को मल्टी मीडिया तकनीकों के द्वारा चित्रित करना सरकार का अनूठा प्रयास है।

पंजाब सरकार द्वारा यू.टी. प्रशासन के सहयोग से सुखना झील में यह शो दो दिन करवाया जा रहा है, आज पहले दिन दो शो करवाए गए। इसी तरह कल तारीख़ 19 नवंबर को भी इसी स्थान पर शाम 7 से 7.45 बजे तक और 8.15 से 9.00 बजे तक दो शो करवाए जाएंगे।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की याद में करवाए जा रहे समागमों की श्रृंखला के अंतर्गत ही सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा ‘मल्टीमीडिया फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो’ राज्य भर में पेश किया गया। इससे पहले यह शो पंजाब के 10 जिलों लुधियाना, रोपड़, होशियारपुर, जालंधर, गुरदासपुर, मोगा, कपूरथला, श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन और फिऱोज़पुर में से गुजऱते हुए ब्यास और सतलुज दरियाओं में भी करवाया गया है। इस शो का मुख्य मकसद राज्य के निवासियों और ख़ासकर नौजवान पीढ़ी और बच्चों को गुरू साहिब के जीवन और शिक्षाओं से अवगत करवाना है। लेजऱ रौशनी और आवाज़ पर आधारित इस शो को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित व्यापक संदेश को शानदार ढंग से विजुअल प्रोजैक्शन और एडवांस लेजऱ के द्वारा प्रदर्शित किया गया।गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘फ्लोटिंग मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो ’ पंजाब सरकार का पृथक प्रयास है। शो में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उदासियों को दर्शाया गया है और गुरू साहिब की शिक्षाओं संबंधी इस प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा ध्रुवीकरण के माहौल में गुरू साहिब का सर्व सांझेदारी का संदेश फैलाने का यह उपयुक्त यत्न है। बहुत ही खोज के उपरांत बारीकी के साथ डिज़ाइन किया गया यह शो गुरू साहिब के और कुदरती स्रोत पानी, हवा और धरती को बचाने के सिद्धांत को भी दर्शाता है।