5 Dariya News

सुखना झील में ‘फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो’ 18 और 19 नवंबर को होगा

पहला शो शाम 7 बजे से 7.45 बजे तक और दूसरा शो 8.15 से 9 बजे तक होगा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Nov-2019

पंजाब सरकार द्वारा यू.टी प्रसाशन के सहयोग से 18 और 19 नवंबर, 2019 को सुखना झील, चंडीगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित दो दिवसीय ‘फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो’ करवाया जा रहा है।पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि इस शो के लिए सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों दिन दो-दो शो करवाए जाएंगे। पहला शो 18 नवंबर को शाम 7 बजे से 7.45 बजे तक होगा और दूसरा शो 8.15 से 9.00 बजे तक होगा। इसी तरह 19 नवंबर को शाम 7 बजे से 7.45 बजे तक पहला शो होगा और दूसरा शो 8.15 से 9 बजे तक करवाया जायेगा।प्रवक्ता ने बताया कि प्रकाश और ध्वनि पर आधारित इस शो के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और फलसफे को विजुअल प्रोजैक्शन और एडवांस लेजर की अति आधुनिक तकनीक के द्वारा शानदार ढंग से प्रदर्शित किया जायेगा।पंजाब सरकार और यू.टी प्रसाशन ने लोगों को यह शो देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुँचने का खुला न्योता दिया है। उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि यह शो लोगों को मुफ़्त दिखाया जायेगा और किसी से भी किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जायेगी।