सलाहकार फारूक खान ने अधिकारियों को सर्दियों के दौरान लोगों के लिए परेशानी मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
श्रीनगर में पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
5 Dariya News
जम्मू 16-Nov-2019
उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने आज एक विस्तृत बर्फबारी पूर्व समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों को खराब मौसम के मध्यनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए समन्वय से काम करने के निर्देष दिये।सलाहकार ने आज यहां अधिकारियों की एक बैठक में पिछले सप्ताह हुई भारी बर्फबारी के कारण कष्मीर घाटी में स्थिति की समीक्षा की।बैठक में सम्बोधित करते हुए सलाहकार ने सभी विभागों के एचओडी से सडक सम्पर्क, बिजली तथा जलापूर्ति के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को सुनिश्चित करने में उनके द्वारा उठाये गये कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी।सलाहकार ने अधिकारियों को एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिये जो 24 घंटे काम करेगा और मौसम स्थिति के आकलन को अपडेट करेगा और किसी भी आपातकालीन स्थिति के समय में तेजी से प्रक्रिया देगा।सलाहकार ने आरएंडबी, पीडीडी, पीएचई तथा आईएंडएफसी के मुख्य अभियंताओं के अलावा आयुक्त एसएमसी को सेवाओं की सुचारू आपूर्ति के लिए जिला स्तर टीमों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिये।सलाहकार ने बर्फ निकासी तथा अन्य बहाली कार्यो से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की मांग की।उन्हे बताया गया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग तथा आरएंडीबी विभाग ने कश्मीर घाटी में लगभग 400 बर्फ हटाने की मशीने तैनात की है।निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति ने बैठक मे बताया कि सम्बंधित विभाग तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा कश्मीर घाटी में पर्याप्त राशन रखा गया है और इंधन का भंडारण भी रखा गया है। शिक्षा क्षेत्र पर सलाहकार ने अधिकारियों, विशेशकर निदेशक शिक्शा कश्मीर को छात्रों को उनके परीक्षा केन्द्रों में ताप सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। बैठक मे बताया गया कि 664 शिक्षा केन्द्रों को परीक्षा समय के दौरान ताप सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। हिमस्खलन प्रवण क्षेत्रों से सम्बंधित मंडलायुक्त कश्मीर ने बैठक को सुचित किया कि एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है जिन्हें कडी निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में मंडलायुक्त कश्मीर, उपायुक्त श्रीनगर, जीएमसी श्रीनगर के पिंरसिपल/डीन, निदेशक स्कूली शिक्शा कश्मीर तथा गणमान्य उपस्थित थे।