5 Dariya News

निहंग जत्थेबंदियों ने खालसाई उत्साह से निकाला महल्ला

विधायक चीमा ने की शमूलियत

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी 13-Nov-2019

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों की समाप्ति के मौके पर आज समूह निहंग जत्थेबंदियों और सिख पंथ की अन्य संस्थाओं द्वारा खालसाई उत्साह का प्रतीक महल्ला सजाया गया। जिसमें विभिन्न निहंग जत्थेबंदियों के मुखियों की फौजों ने सिख मार्शल आर्ट के जौहर दिखाए, जिनमें गतका, नेज़ा बाज़ी, घुड़ दौड़ मुख्य रूप में शामिल थे। इस मौके पर बूढ़ा दल के प्रमुख बाबा बलवीर सिंह जी 96 करोड़ी, कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, दल बाबा बिधि चंद जी के प्रमुख बाबा अवतार सिंह जी सुर सिंह वाले, बाबा गुरबचन सिंह जी, तरना दल के प्रमुख बाबा गज्जण सिंह जी, हरीयां वेलां तरना दल के प्रमुख जीवित शहीद बाबा निहाल सिंह जी, संत समाज से संत बाबा बलबीर सिंह जी सीचेवाल वाले, बाबा दया सिंह जी टाहली साहिब वाले आदि उपस्थित थे।इस मौके पर हलका विधायक श्री नवतेज सिंह चीमा ने अपने साथियों समेत सम्मिलन किया। उन्होंने गुरपर्व समागमों के दौरान अहम जि़म्मेदारी निभाने वाली निहंग जत्थेबंदियों, लंगर लगाने वाली संस्थाओं और संत महापुरुषों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समूह संगत के सहयोग से ही शताब्दी समागम यादगारी तरीके से मनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में शताब्दी समागमों के दौरान 50 लाख के करीब संगत द्वारा सम्मिलन किया गया जो कि अपने आप में एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और वह स्वयं समूह सिख जत्थेबंदियों और संत महापुरूषों के ऋणी हैं।इस मौके पर निहंग जत्थेबंदियों और अन्य संस्थाओं की तरफ से विधायक चीमा का सम्मान भी किया गया।