5 Dariya News

बड़ी संख्या में संगत की आमद के बावजूद सुल्तानपुर लोधी में पुख्ता सफ़ाई प्रबंधों की चौतरफा प्रशंसा

पवित्र नगरी को चमकाने के लिए लगभग 2500 सफ़ाई कर्मचारी दे रहे हैं सेवाएं, अधिकारी ई -साइकिलों की मदद से सफ़ाई प्रबंधों पर रख रहे हैं कड़ी नजऱ

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) 12-Nov-2019

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजऱ पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में जहाँ संगत का सैलाब आ गया है, वहीं सफ़ाई प्रबंधों के पक्ष से भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जिसकी चारों तरफ़ प्रशंसा  हो रही है।इस संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय विभाग के रीजनल डिप्टी डायरैक्टर बरजिन्दर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में आए संगतों के सैलाब और सफ़ाई प्रबंधों के पक्ष से सुल्तानपुर लोधी की तुलना कुंभ मेले वाले इलाहाबाद शहर के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की आमद के बावजूद साफ़-सफ़ाई बरकरार रखने के लिए पंजाब सरकार के प्रबंधों की चौतरफा प्रशंसा हो रही है।उन्होंने बताया कि इस पवित्र नगरी में 73 लंगर चल रहे हैं और सभी लंगरों में साफ़ -सफ़ाई की जि़म्मेदारी स्थानीय निकाय विभाग ने अपने कंधों पर उठाई हुई है। चार सदस्यों की एक कमेटी जिसमें स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा,  प्रमुख सचिव ए वेनू प्रसाद,  सीईओ पीएमआईडीसी अजोए शर्मा और डायरैक्टर स्थानीक निकाय करनेश शर्मा शामिल हैं, इन सभी प्रबंधों का नेतृत्व कर रही है।इस सफ़ाई योजना को लागू करवाने वाले रीजनल डिप्टी डायरैक्टर बरजिन्दर सिंह ने बताया कि शहर में लगभग  2500  सफ़ाई कर्मचारी तैनात किये गए हैं जो तीन शिफ्टों में 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन समारोहों में लाखों श्रद्धालुओं की आमद के मद्देनजऱ सफ़ाई प्रबंधों की निगरानी कोई आसान काम नहीं था,इसलिए सम्बन्धित अफ़सर ई -साइकिलों पर राउंड लगा कर जायज़ा ले रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत पेश न आए।