5 Dariya News

जीबीपी ग्रुप ने 55 किलो का केक काटकर मनाया गुरु पर्व

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Nov-2019

जहां पूरे विश्व में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं जीबीपी ग्रुप ने यह प्रकाश पर्व कुछ अलग तरीके से मनाया। ग्रुप के कर्मचारियों ने 550 के अक्षर का 55 किलो वजन का केक काट कर श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया। यह केक जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटा गया। इस अवसर पर ग्रुप ने श्री गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलकर समाज को एकत्र होने संदेश दिया। इस दौरान काफी संख्या लोग उपस्थित हुए और प्रसाद के रूप में केक लोगों में वितरित किया गया।श्री गुरु नानक देव सिखों के पहले गुरु थे। जिनकी प्रकाश पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस पर्व को सभी धर्म के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते है।इस अवसर पर अनुपम गुप्ता, डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग, जीबीपी ग्रुप ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने लोगों को बुराइयों से दूर होकर समाज को एकत्र होने का संदेश दिया था। ऐसे गुरु का हमेशा नमन करना चाहिए। क्योंकि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाज में फैली बुराईयां दूर हो सकती हैं। हमारा गु्रप सदैव ही श्री गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते परचलता है। जिसका परिणाम है कि सोसायटियों के निवासी ग्रुप पर पूरा विश्वास करते हैं।